भक्तामर महाअर्चना में गूंजे जयकारे, भक्ति में झूमे श्रद्धालु
Meerut News - फूल बाग कॉलोनी स्थित श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर में भक्तामर महाअर्चना का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ। कार्यक्रम में 48 श्लोकों का पाठ किया गया और भगवान आदिनाथ की पूजा की गई। दीप प्रज्ज्वलन के साथ भक्तों ने आध्यात्मिक शक्तियों का अनुभव किया।

फूल बाग कॉलोनी स्थित श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर में रविवार को भक्तामर महाअर्चना का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। जिसमें 48 श्लोकों का पाठ कर भगवान आदिनाथ की महिमा का गुणगान किया जाता है। नवीन जैन ने बताया कि संध्या के समय मंदिर की वेदी में विराजमान अतिशयकारी भगवान आदिनाथ की मूलनायक प्रतिमा के समक्ष महाअर्चना का आयोजन किया। भक्तामर स्तोत्र में अपार आध्यात्मिक शक्तियां निहित हैं, जिसका नियमित पाठ मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। अध्यक्ष हेमंत जैन के नेतृत्व में संस्कृत भाषा के 48 श्लोकों का विधिवत उच्चारण किया गया।
स्वास्तिक मंडल पर 48 दीप प्रज्ज्वलित किए गए, जिन्हें प्रत्येक श्लोक के साथ श्रद्धालुओं द्वारा स्थापित किया गया।कार्यक्रम में विनोद जैन ने जयकारों के साथ दीप प्रज्ज्वलन की प्रक्रिया संपन्न कराई। शास्त्र सभा में राजेंद्र जैन ने जैन धर्म के सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा दी। महाअर्चना नेहरू नगर निवासी सतीश जैन-सुनीता जैन, गौरव जैन-प्रियंका जैन, अंकित जैन-प्रिंसी जैन एवं उनके परिवार (विहान, आरव, दिशा, अवीशा) को प्राप्त हुआ। मौके पर नवीन, मयंक, मनोज, अन्वीक्ष, अतुल, जिनेंद्र, विनय, संजय, सौरभ, उषा, पूजा, शेफाली, नीलम, वंदना, संतोष, साधना, पूनम, अलका, वीना, सीमा, रितु मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


