विपिन और ललिता हत्याकांड में परिवारों ने लगाई इंसाफ की गुहार
कंकरखेड़ा के विपिन जाटव और थाना रोहटा क्षेत्र की ललिता गौतम हत्याकांड के पीड़ित परिवार गुरुवार को डीआईजी कार्यालय पहुंचे। परिवारों ने निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। डीआईजी ने जांच का आश्वासन दिया और संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब करने की बात कही।

कंकरखेड़ा के चर्चित विपिन जाटव हत्याकांड और थाना रोहटा क्षेत्र के थिरोट गांव निवासी ललिता गौतम हत्याकांड के पीड़ित परिवार गुरुवार को डीआईजी कार्यालय पहुंचे। परिजनों ने दोनों मामलों में निष्पक्ष जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। पीड़ित परिवारों के साथ भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रवि प्रकाश, पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री डॉ. यशवंत सिंह तथा पूर्व विधायक विनोद हरित भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने डीआईजी को बताया कि कंकरखेड़ा निवासी विपिन जाटव की 21 जून को तालिब मोहम्मद और उसके साथियों द्वारा हत्या कर दी गई थी। उनका आरोप है कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बावजूद पुलिस ने अब तक एससी-एसटी एक्ट की धाराएं नहीं बढ़ाई हैं और अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि थाने पहुंचने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है。
ललिता गौतम हत्याकांड
थाना रोहटा क्षेत्र के थिरोट गांव निवासी एवं वर्तमान में टीपी नगर क्षेत्र में रह रही ललिता गौतम के अपहरण और हत्या के मामले को भी उठाया। परिजनों का आरोप है कि 15 मई की घटना में पुलिस ने केवल मुख्य आरोपी अंकुश को जेल भेजा, जबकि हत्या में कथित रूप से शामिल उसके भाई के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
डीआईजी का आश्वासन
डीआईजी ने दोनों मामलों में निष्पक्ष विवेचना का भरोसा देते हुए संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब करने की बात कही। इस दौरान ऋषिपाल भंडारी (ब्लॉक प्रमुख पति, दौराला), कुलदीप मसूरी, विनोद राज वाल्मीकि, मोंटू सागर, विक्रांत गौतम, बृजमोहन सिंह, अजय सागर, प्रवीण गौतम, शिवम जाटव, अनिकेत सागर आदि रहे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


