हाईकोर्ट बेंच की मांग के लिए आज जुटेंगे 22 जिलों के वकील
16 मई को मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की मांग और अधिवक्ताओं की सुरक्षा पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है। यह बैठक केंद्रीय संघर्ष समिति द्वारा बुलाई गई है, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों के बार एसोसिएशन के अधिकारी शामिल होंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के लिए रणनीति बनाना है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लंबे समय से लंबित हाईकोर्ट बेंच की मांग और अधिवक्ताओं की सुरक्षा के मुद्दे पर 16 मई को मेरठ में एक बड़ी बैठक होने जा रही है। हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति द्वारा बुलाई गई बैठक मेरठ कचहरी स्थित पं. नानकचंद सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित की जाएगी। इस कारण 16 मई को अधिवक्ता न्यायिक कार्यो से विरत रहेंगे। संघर्ष समिति के संयोजक परवेज आलम ने बताया कि बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महासचिव और अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा विभिन्न तहसील बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया है।बैठक
में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लंबे समय से लंबित हाईकोर्ट बेंच की मांग, अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने और बिना जांच पुलिस के उत्पीड़नात्मक कार्रवाई के मामले में विचार-विमर्श कर रणनीति की घोषणा होगी।संघर्ष समिति संयोजक ने बताया कि पिछले 50 वर्षों से चली आ रही हाईकोर्ट बेंच की मांग को पूरा कराने के लिए आंदोलन को नई गति देना और आगामी रणनीति तैयार करना इस बैठक का मुख्य उद्देश्य है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


