Meerut News: सपाइयों ने उठाई सरधना में फायर स्टेशन की मांग

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: सरधना क्षेत्र में आग लगने की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फायर स्टेशन की स्थापना की मांग की है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर कहा कि आग लगने के मामलों में समय से दमकल वाहन न पहुंचने के कारण बड़ा नुकसान होता है। सरधना में फायर स्टेशन से राहत कार्य तत्काल शुरू हो सकेंगे।

Meerut News: सपाइयों ने उठाई सरधना में फायर स्टेशन की मांग

Meerut News: सरधना क्षेत्र में लगातार हो रहे अग्निकांड को देखते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर नगर में फायर स्टेशन की स्थापना की मांग को उठाया है। बुधवार को कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मांग की। ज्ञापन में बताया कि सरधना नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आग लगने की घटनाओं के दौरान दमकल वाहन मेरठ से पहुंचते हैं, जिससे काफी समय लग जाता है। इस देरी के कारण आग विकराल रूप धारण कर लेती है और लोगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। यदि सरधना में स्थायी फायर स्टेशन स्थापित हो जाए तो ऐसी घटनाओं में तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सकेगा।सपा

कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि जनहित को देखते हुए सरधना में जल्द से जल्द फायर स्टेशन की स्थापना की जाए। ज्ञापन देने वालो में नगर अध्यक्ष सलीम अंसारी, अली शाह, ललित गुर्जर, शाहवेज अंसारी, फरमान अंसारी, इकराम अंसारी, शाहित मलिक आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।