Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsDelhi Police Arrest Incident Imran Bharti Injured During Altercation Over Illegal Pistol Purchase
दिल्ली पुलिस की दबिश के दौरान बखेड़ा, आरोपी की गर्दन पर लगी छुरी

दिल्ली पुलिस की दबिश के दौरान बखेड़ा, आरोपी की गर्दन पर लगी छुरी

संक्षेप:

Meerut News - दिल्ली पुलिस की एक टीम ने इमरान भारती को अवैध पिस्टल खरीदने के मामले में गिरफ्तार करने की कोशिश की। इस दौरान हाथापाई में इमरान घायल हो गए। उन्होंने अपनी गर्दन पर चाकू मार लिया, जिससे वह लहूलुहान हो...

Sep 12, 2025 04:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

लिसाड़ी गेट के नीचा सद्दीकनगर में गोरक्षक आसिफ भारती के भाई इमरान भारती को पिस्टल खरीद मामले में गिरफ्तार करने पहुंची दिल्ली पुलिस टीम से गुरुवार दोपहर हाथापाई हो गई। इमरान भारती की गर्दन पर नुकीला हथियार लगने के कारण वह घायल हो गया। इसके बाद दिल्ली पुलिस और पिल्लोखड़ी पुलिस घटनास्थल से निकल भागी। बाद में पुलिस ने घटना से इंकार कर पल्ला झाड़ने का प्रयास किया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। नीचा सद्दीकनगर में गोरक्षक स्वर्गीय आसिफ भारती के छोटे भाई इमरान भारती का मकान है। गुरुवार दोपहर इमरान के मकान पर पिल्लोखड़ी पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस स्पेशल ब्रांच पहुंची।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टीम ने बताया कि इमरान ने हापुड़ निवासी नदीम से अवैध पिस्टल खरीदी थी। दिल्ली पुलिस स्पेशल ब्रांच ने इमरान भारती को हिरासत में लिया। यहां इमरान की पुलिस से हाथापाई हो गई और इमरान ने विरोध करते हुए अपनी टेबल पर रखी छुरी गर्दन पर मार ली। इमरान लहूलुहान हो गया और मौके पर अफरातफरी मच गई। इस पर पुलिस टीम मौके से निकल भागी। इमरान को हापुड़ रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। इमरान का कहना है कि पुलिस फर्जी मामले में फंसा रही है। बताया कि एक साल पहले उसके भाई आसिफ की हत्या हुई थी। इसके बाद से आरोपी पक्ष उसे फंसाने की साजिश कर रहा है, हत्या की साजिश की जा रही है। पुलिस ने गनर भी दिया हुआ है। दिल्ली पुलिस ने आसिफ भारती के हत्यारोपियों से सेटिंग की है, जिसके बाद फर्जी साक्ष्य जुटाकर उसे फंसाया जा रहा है। इमरान पक्ष ने पुलिस कार्रवाई के सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराए हैं। लिसाड़ीगेट थाना प्रभारी अशोक यादव ने बताया दिल्ली पुलिस टीम एक प्रकरण में जांच कर रही है और इमरान से पूछताछ करने आई थी। टीम के साथ थाना पुलिस के दो पुलिसकर्मी भी भेजे गए थे। इमरान ने खुद ही हमला किया था। पुलिस जांच कर रही है।