Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsDelhi-Meerut RRTS Project Faces Local Resistance in Modipuram
रैपिड रेल प्रोजेक्ट की भूमि पर चारदीवारी का कार्य रुका

रैपिड रेल प्रोजेक्ट की भूमि पर चारदीवारी का कार्य रुका

संक्षेप: Meerut News - दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस परियोजना के तहत मोदीपुरम में अधिगृहित भूमि पर चारदीवारी निर्माण कार्य में स्थानीय लोगों ने बाधा डाली। एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने एसडीएम सरधना को पत्र लिखकर प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की। स्थानीय लोगों द्वारा कार्य रुकवाने पर तहसीलदार को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

Sat, 8 Nov 2025 01:17 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस परियोजना की मोदीपुरम में अधिगृहित भूमि पर चारदीवारी निर्माण कार्य में स्थानीय लोगों द्वारा बाधा डाले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एनसीआरटीसी के उपमुख्य अभियंता (सिविल) रुबेन सांगर ने एसडीएम सरधना को पत्र लिखकर सहयोग मांगा है। एनसीआरटीसी के अधिकारियों के पत्र के अनुसार खसरा संख्या 243 की भूमि आरआरटीएस परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई थी। एनसीआरटीसी ने चार नवंबर को उक्त भूमि पर चारदीवारी निर्माण कार्य शुरू कराया था। इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगो ने मौके पर पहुंचकर कार्य रुकवा दिया। आरोप है उन्होंने मजदूरों व मशीनरी को भी जबरन कार्यस्थल से हटवा दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एनसीआरटीसी अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद विभाग ने सरधना एसडीएम को एक पत्र लिखा और प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है ताकि परियोजना के कार्य को बिना किसी रुकावट के पूरा कराया जा सके। एसडीएम उदित नारायण सेंगर से बात की गई तो उन्होंने बताया मामले की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल तहसीलदार को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।