झपकी लगने पर कार ने मारी तीन गाड़ियों में टक्कर, कई घायल

Apr 05, 2026 01:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सोलाना गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने तीन गाड़ियों में टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग घायल हुए और जाम लगा। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि चालक को झपकी आई थी। सभी घायलों को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

झपकी लगने पर कार ने मारी तीन गाड़ियों में टक्कर, कई घायल

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात सोलाना गांव के सामने तेज रफ्तार कार ने तीन गाड़ियों में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग घायल हो गए और एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया। बताया जा रहा है चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार शताब्दी नगर निवासी विशाल वर्मा, विकास, शकुंतला और आर्यन दिल्ली के शाहदरा से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। सोलाना गांव के पास वे गाड़ी रोककर खड़े थे। इसी दौरान मुजफ्फरनगर निवासी सुनील कुमार अपनी पत्नी सोनल और बेटे रवि के साथ हरिद्वार जा रहे थे और उन्होंने भी अपनी कार रोक ली थी।

तभी पीछे से आ रहे कार चालक जितेंद्र निवासी हिसार को झपकी आ गई और टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार आगे खड़ी गाड़ी से जा भिड़ी, जिससे कार रेलिंग से टकरा गई। वहीं, अनियंत्रित कार दूसरी कार से भी टकरा गई।जिसमें सवार गुरुग्राम निवासी रोहित कटारिया, दीपांशु, जतिन और प्रतिभा भी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम से हाईवे पेट्रोलिंग टीम, एंबुलेंस और टोइंग वाहन को मौके पर भेजा गया। सभी घायलों को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। परतापुर पुलिस और डायल 112 की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारू कराया गया। परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को आई झपकी सामने आया है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।