Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsDelhi-Doon Highway Accident Quick Action by Police Officers Saves Injured Couple

हादसे में घायल दंपति की दो दरोगा ने बचाई जान

Meerut News - दिल्ली-दून हाइवे पर एक हादसे में पति-पत्नी घायल हो गए। दो दरोगा मौके पर पहुंचे और उन्हें ई-रिक्शा से सीएचसी पहुंचाया। एंबुलेंस आने पर दरोगा ने उन्हें एंबुलेंस में शिफ्ट किया। घायल युसूफ और उनकी पत्नी...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSun, 31 Aug 2025 03:53 AM
share Share
Follow Us on
हादसे में घायल दंपति की दो दरोगा ने बचाई जान

दिल्ली-दून हाइवे पर थाना दौराला के सामने थार की टक्कर से हाइवे पार कर रहे पति-पत्नी घायल हो गए। हादसा देख दो दरोगा मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल सीएचसी पहुंचाने के लिए ई रिक्शा में बैठाया। इसी बीच एक एंबुलेंस हाइवे पर पहुंची तो दोनों दरोगा मनजीत यादव और दिगंबर सिंह ने घायल दंपति को ईरिक्शा से एंबुलेंस में शिफ्ट किया और उनके साथ दौराला सीएचसी पहुंचकर उन्हें भर्ती कराया। राहगीरों ने दोनों दरोगा के इस प्रयास की सराहना की। दरोगा ने थार चालक को पकड़ने के लिए कंट्रोल रूम पर मैसेज किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। घायल दंपति की पहचान सरधना निवासी युसूफ और पत्नी हसीना के रूप में हुई है।