ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठराफन में राशन वितरण में हुई देरी, 101 लोगों को बांटा

राफन में राशन वितरण में हुई देरी, 101 लोगों को बांटा

तहसील क्षेत्र के गांव राफन में गुरुवार को राशन का वितरण गुरुवार को देरी से शुरू किया गया। इस पर कई लोगों ने विरोध किया। दो दिन में 101 कार्ड धारकों को राशन वितरित किया...

राफन में राशन वितरण में हुई देरी, 101 लोगों को बांटा
हिन्दुस्तान टीम,मेरठFri, 03 Apr 2020 01:31 AM
ऐप पर पढ़ें

तहसील क्षेत्र के गांव राफन में गुरुवार को राशन का वितरण गुरुवार को देरी से शुरू किया गया। इस पर कई लोगों ने विरोध किया। दो दिन में 101 कार्ड धारकों को राशन वितरित किया गया।

एसडीएम ऋषिराज ने बताया कि कई ग्रामीणों ने राफन गांव में खाद्यान्न वितरण नहीं करने की शिकायत की थी, लेकिन मौके पर जांच में पाया गया कि दो दिन में 101 कार्ड धारकों को राशन वितरण कर दिया गया, जोकि ऑन लाइन दर्शाया गया है। उधर वरिष्ठ आपूर्ति निरीक्षक रविन्द्र कुमार ने बताया कि कुछ लोगों को राशन नहीं मिलने की शिकायत थी, उन्हें राशन दिलवा दिया गया है। उधर, नगर के मोहल्ला कल्याण सिंह के क्षेत्र झब्बर मंडी में गुरुवार को राशन की दुकानों में भीड़ आ गई। राशन लेने के लिए लोगों में धक्का मुक्की भी हुई। राशन विक्रेता के कहने के बावजूद सामाजिक दूरियां नहीं बनाई, तो पुलिस को सूचना देनी पड़ी। इसी तरह से नगर में अन्य स्थानों पर राशन की दुकानों में उपभोक्ता सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। इससे राशन विक्रेताओं को परेशानी हो रही है। दूसरी ओर नवीन मंडी में सुबह को लोगों की इतनी भीड़ हो जाती है कि कोई सामाजिक दूरी बनाकर नहीं रखते और मुंह पर मॉस्क नहीं लगाते।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें