
मोबाइल डीलर की मौत के बाद एजेंट करता रहा व्यापार
Meerut News - मोबाइल फोन और सिम बेचने वाले एक डीलर की मौत के बाद एजेंट ने उसके कोड का उपयोग कर सिम बेचना जारी रखा। डीलर की बेटियों ने इस पर थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई। एजेंट ने मृतक के पीओएस आईडी का प्रयोग 2024 तक किया, जबकि उन्होंने इसे बंद करने के लिए कहा था।
मोबाइल फोन व सिम बेचने वाले एक डीलर की मौत के बाद भी एजेंट डीलर के कोड पर तमाम सिम लेता और बेचता रहा। इस बारे में डीलर की बेटियों को पता चला तो उन्होंने थाना सिविल लाइन पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शर्मा नगर निवासी लविश अरोड़ा ने बताया कि उसकी शर्मा नगर में तनू टेलीकाम के नाम से दुकान है। उसके पिता अनिल शर्मा के नाम से प्वाइंट ऑफ सेल आइडेंटिफिकेशन नंबर (पीओएस) आईडी थी। इस आईडी से मशीन व टर्मिनल को एक पहचान नंबर कोड दिया जाता है। लविश ने बताया कि पिता की मृत्यु वर्ष-2021 में हो गई थी।
उन्होंने एजेंट मुकेश कुमार दहानिया को पिता का पीओएस आईडी बंद करने व इसका प्रयोग न करने को कहा। आरोप है कि पिता की आईडी का मुकेश कुमार लगातार प्रयोग करता रहा। उससे पूछताछ की तो उसने आई का इस्तेमाल करने से इंकार कर दिया। जानकारी की तो पता चला मुकेश कुमार ने वर्ष-2024 तक उनके पिता की आईडी का इस्तेमाल किया। आरोप है कि उन्होंने पिता के पीओएस नंबर पर जारी सिम भी बंद कर दिया था। आशंका जताई कि एजेंट ने पिता के नाम से दूसरा सिम लेकर पोओएस आईडी संचालित की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




