महिला चिकित्सक की कार का शीशा तोड़कर पर्स उड़ाया
सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक महिला चिकित्सक की कार से दिनदहाड़े पर्स चोरी हो गया। पर्स में 70 से 80 हजार रुपये थे। डॉ. नेहा जैन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। घटना के समय उनकी कार सेठ ऊन एजेंसी के सामने खड़ी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सदर बाजार थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा पर्स चोरी हो गया। पर्स में करीब 70 से 80 हजार रुपये रखे बताए जा जा रहे हैं। डा. नेहा जैन पत्नी अरिहंत जैन निवासी तारनी स्ट्रीट, सरधना, मेरठ ने तहरीर देकर बताया कि वह 25 मार्च की शाम करीब छह बजे सेठ ऊन एजेंसी के सामने वाली गली में अपनी कार खड़ी की थी। उनका पर्स कार में ही था। कुछ देर बाद जब वह लौटी तो देखा कि ड्राइवर सीट के पीछे वाली खिड़की का शीशा टूटा है और अंदर रखा पर्स गायब है। पर्स में करीब 70-80 हजार रुपये रखे थे।
महिला चिकित्सक ने सदर बाजार थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैँ। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


