दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर चोरी किए

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

ईकड़ी गांव में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक मकान में घुसकर लाखों के गहने चुरा लिए। परिवार के सदस्य बाहर गए थे, और जब घर लौटे, तो देखा कि सामान बिखरा हुआ था और गहने गायब थे। पीड़ित ने गांव के दो युवकों पर शक जताया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कई लोगों को हिरासत में लिया है।

दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर चोरी किए

ईकड़ी गांव में दिनदहाड़े बदमाशों ने मकान में घुसकर लाखों के गहने चोरी कर लिए। परिवार के सदस्य कहीं बाहर गए थे। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। प्रवीण शर्मा पुत्र सत्यप्रकाश ने बताया कि बुधवार सुबह वह बच्चों को लेने के लिए बाहर गया हुआ था। घर पर ताला लगा था और परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। दोपहर करीब दो बजे उसकी मां घर पहुंचीं तो उन्होंने गांव के दो युवकों को घर के सामने से तेजी से जाते देखा, लेकिन उस समय उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

करीब तीन बजे जब वह घर लौटा, तो मकान के गेट की जाली टूटी मिली। अंदर जाकर देखा तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी व बक्सों के ताले टूटे हुए थे, जिनके अंदर से सोने चांदी के गहने गायब थे। पीड़ित ने गांव के ही दो युवकों पर चोरी का शक जताया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उधर, पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।