शराब की तस्करी में युवक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

दौराला थाना पुलिस ने बुधवार रात रिंग रोड के पास मोहित से अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने 21 टेट्रा पैक को जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में मोहित ने बताया कि वह शराब को गांव में बेचने के लिए ले जा रहा था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

शराब की तस्करी में युवक गिरफ्तार

दौराला थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बुधवार रात रिंग रोड के पास से भराला गांव निवासी मोहित से अवैध शराब बरामद किया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर 21 टेट्रा पैक को कब्जे में लेकर थाने ले आई। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने शराब के टेट्रा पैक को गांव में बेचने के लिए ले जाने की जानकारी दी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।