ईशापुरम में हेड कांस्टेबल के घर ताबड़तोड़ फायरिंग

ईशापुरम में हेड कांस्टेबल के घर ताबड़तोड़ फायरिंग

संक्षेप:

Meerut News - गंगनागर के ईशापुरम कॉलोनी में कुछ युवकों ने हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की। यह घटना शनिवार रात हुई, जब आरोपी लक्की नामक युवक को पीटने आए थे। गोलीबारी से परिवार में हड़कंप मच गया।...

Aug 18, 2025 05:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

गंगनागर। ईशापुरम कॉलोनी में दुस्साहसी युवकों ने हेड कांस्टेबल के घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी और फरार हो गए। परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। न्यू मीनाक्षीपुरम कॉलोनी स्थित गली नंबर चार निवासी ओमप्रकाश यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। वर्तमान में उनकी ड्यूटी पुलिस लाइन मेरठ में चल रही है। शनिवार रात कुछ युवक अचानक से ओमप्रकाश के घर पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। आरोपियों ने स्कूटी व कूलर तोड़ डाला। गोलियों की आवाज सुनकर परिजन दहशत में आ गए। पता चला कि आरोपी युवक लक्की नाम के युवक को पीटने आए थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मकान में हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश परिवार के साथ रह रहे हैं। वह मकान उन्होंने दो साल पहले लक्की के पिता से खरीदा था। बताया कि लक्की कंठीमाता के मंदिर पर जन्माष्टमी के मेले में किसी युवक से मारपीट कर भागा था। आरोपी युवक लक्की का मकान समझकर हमला करने पहुंच गए। पीड़ित हेड कांस्टेबल ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।