मंडी समिति की टूटी दीवार से लोग परेशान, आवारा पशु पहुंचा रहे नुकसान

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - नई बस्ती क्षेत्र में मंडी समिति की टूटी चारदीवारी स्थानीय लोगों और किसानों के लिए समस्या बन गई है। आवारा पशु खेतों में पहुंच रहे हैं, जिससे फसलों को नुकसान हो रहा है। स्थानीय लोगों ने एसडीएम से शिकायत की है और दीवार के निर्माण का कार्य पूरा कराने की मांग की है।

मंडी समिति की टूटी दीवार से लोग परेशान, आवारा पशु पहुंचा रहे नुकसान

लोकप्रिय रोड स्थित नई बस्ती क्षेत्र में मंडी समिति की टूटी चारदीवारी स्थानीय लोगों और किसानों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। दीवार क्षतिग्रस्त होने से मंडी परिसर से आवारा पशु बस्ती और खेतों में पहुंच रहे हैं, जिससे फसलों को नुकसान होने के साथ क्षेत्रवासियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने एसडीएम से शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लोकप्रिय रोड नई बस्ती के पास मंडी समिति की चारदीवारी लंबे समय से टूटी हुई है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।

आरोप है कि मंडी समिति की ओर से कूड़ा-कचरा भी इसी ओर डाला जाता है, जिससे क्षेत्र में गंदगी फैल रही है और लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि टूटी चारदीवारी के रास्ते आवारा पशु आसानी से बस्ती और खेतों में पहुंच जाते हैं। इससे किसानों की फसलें खराब हो रही हैं और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।बच्चों और महिलाओं को भी आवारा पशुओं के कारण खतरा बना रहता है। लोगों के अनुसार शिकायतों के बाद मंडी समिति द्वारा चारदीवारी निर्माण कार्य शुरू कराया गया था, लेकिन उसे बीच में ही अधूरा छोड़ दिया गया। अधूरी दीवार के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने एसडीएम से शिकायत कर जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की। शिकायत करने वालों में रिहान मलिक, अरशद, अंकुर, साबिर, मोनू, सोनू, आकांत आदि मौजूद थे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।