मेरठ: मवाना क्षेत्र में तेज चक्रवात से ततीना गांव में तबाही

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

मवाना तहसील के ततीना गांव में तेज चक्रवात ने भारी तबाही मचाई। चक्रवात की गति 80 किमी प्रति घंटा थी, जिससे आम के बागों और विद्युत व्यवस्था को व्यापक नुकसान पहुंचा। बाग स्वामियों ने लाखों रुपये के नुकसान की बात कही है और प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

मेरठ: मवाना क्षेत्र में तेज चक्रवात से ततीना गांव में तबाही

बाग के रखवाले की चारपाई आम के पेड़ पर जा टंगी आम के बागों को लाखों का नुकसान, बिजली व्यवस्था ठप

तेज चक्रवात से लोगों में दहशत

मेरठ/मवाना, हिन्दुस्तान टीम

मवाना तहसील क्षेत्र के ततीना गांव में गुरुवार तड़के आए तेज चक्रवात ने भारी तबाही मचा दी। ग्रामीणों के अनुसार चक्रवात की गति लगभग 80 किलोमीटर प्रति घंटा थी, जिसके चलते गांव में स्थित आम के बागों और विद्युत व्यवस्था को व्यापक नुकसान पहुंचा है।

चक्रवात का प्रभाव

चक्रवात की चपेट में आने से गांव के बाग स्वामियों मास्टर अचल सिंह, सतीश रावत और बाबू पहलवान के आम के दर्जनों पेड़ जड़ से उखड़ गए। इसके अलावा गांव और आसपास के क्षेत्रों में अनेक बड़े-बड़े पेड़ों की शाखाएं टूट गईं और कई पेड़ धराशायी हो गए। तेज हवाओं के कारण बागों में लगे कच्चे आम बड़ी संख्या में नीचे गिर गए, जिससे किसानों और बाग स्वामियों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। मास्टर अचल सिंह के बाग में रखवाली कर रहे गोविंदा की चारपाई चक्रवात के चलते आम के पेड़ पर जाकर टंग गई। तेज चक्रवात के दौरान रखवाले गोविंद ने बाग में बने कमरे में घुसकर अपनी जान बचाई।

किसानों की समस्याएं

पीड़ित बाग स्वामियों ने बताया कि इस समय आम की फसल तैयार होने की स्थिति में थी। अचानक आए चक्रवात ने उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया। उन्होंने कहा कि पेड़ों के उखड़ने और कच्चे आमों के गिरने से उन्हें लाखों रुपये के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। चक्रवात का असर विद्युत व्यवस्था पर भी पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार मवाना से खजूरी जाने वाली 33 हजार वोल्ट हाईटेंशन विद्युत लाइन के पांच बिजली के खंभे तेज हवाओं के कारण टूटकर गिर गए। साथ ही विद्युत तार भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

प्रशासन से मांग

घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराने की मांग की है। पीड़ित किसानों और बाग स्वामियों ने तहसील प्रशासन से मामले की जांच कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि उन्हें हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई हो सके। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र राहत नहीं मिली तो प्रभावित किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चक्रवात ने किन क्षेत्रों में नुकसान पहुंचाया?
चक्रवात ने मवाना तहसील क्षेत्र के ततीना गांव में आम के बागों और विद्युत व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।