Meerut News: सस्ते स्पोर्ट्स सामान के फर्जीवाड़े में साइबर ठग गिरफ्तार
Meerut News: मेडिकल थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर सस्ते स्पोर्ट्स सामान का झांसा देकर एडवांस रकम ऐंठने वाले एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ गृह मंत्रालय के पोर्टल पर आठ शिकायतें दर्ज हैं, जिसमें लगभग 1.80 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल और सिम बरामद किए।

Meerut News: सोशल मीडिया पर सस्ते दाम में स्पोर्ट्स सामान उपलब्ध कराने का झांसा देकर एडवांस रकम ऐंठने वाले साइबर ठग को मेडिकल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच में आरोपी के खिलाफ गृह मंत्रालय के पोर्टल पर आठ शिकायतें दर्ज मिलीं, जिनमें करीब 1.80 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किया है। पुलिस ने पोर्टल पर लंबित साइबर शिकायतों की जांच कर रही थी। जांच के दौरान एक मोबाइल नंबर के माध्यम से सोशल मीडिया पर स्पोर्ट्स सामान की फर्जी बिक्री कर लोगों से ठगी किए जाने का मामला सामने आया।
तकनीकी साक्ष्यों, लोकेशन और डिजिटल ट्रेल के आधार पर पुलिस ने आरोपी कुंवरपाल पुत्र स्वर्गीय नरपत सिंह निवासी लुहारली, जनपद गौतमबुद्धनगर, हाल निवासी सेक्टर-9 जागृति विहार, थाना मेडिकल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी स्वयं को स्पोर्ट्स सामान का विक्रेता बताकर सोशल मीडिया पर ग्राहकों से संपर्क करता था। वह खेल सामग्री बाजार से काफी कम कीमत पर उपलब्ध कराने का दावा करता था। भरोसा जीतने के बाद वह बुकिंग, पैकिंग या डिलीवरी के नाम पर एडवांस भुगतान अपने बैंक खाते में मंगवाता था। रकम मिलते ही न तो सामान भेजता था और न ही ग्राहकों से संपर्क रखता था। बाद में मोबाइल फोन बंद कर देता था। पुलिस के अनुसार प्रतिबिंब पोर्टल पर आरोपी के खिलाफ आठ शिकायतें दर्ज मिलीं, जिनमें कुल लगभग 1,80,550 रुपये की साइबर ठगी सामने आई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


