साइबर ठगों ने महिला और युवक से की ठगी
Meerut News - दौराला में एक महिला को साइबर ठग ने 95 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठग ने महिला के मोबाइल पर आरटीओ चालान का लिंक भेजा, जिससे उसका मोबाइल हैक हो गया और उसके बैंक खाते से पैसे कट गए। महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है, और आरोपी की तलाश जारी है।

दौराला। नगर पंचायत दौराला के मोहल्ला रामपुरी निवासी एक महिला को साइबर ठग ने निशाना बनाते हुए 95 हजार रुपये की ठगी कर ली। थाने पहुंची महिला ने पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस आरोपी ठग की तलाश में जुटी है। थाने पर दी तहरीर में पीड़ित महिला सुनीता ने बताया कि एक अंजान व्यक्ति ने उसके मोबाइल पर आरटीओ के चालान का लिंक भेजा। जैसे ही उसने लिंक खोला तो उसका मोबाइल हैक हो गया और उसके बैंक खाते से 95 हजार रुपये कट गए। मोबाइल पर रुपये कटने का मैसेज आने पर पीडता को ठगी का एहसास हुआ।
जिस पर पीड़िता ने बैंक पहुंचकर जानकारी देते हुए अपना बैंक खाता बंद कराया। वही पनवाड़ी गांव स्थित ससुराल में आए थाना भोजपुर निवासी युवक शिवा मलिक के फोन पर एक रुपये डाले जाने का मैसेज आया। जिस पर युवक ने मैसेज खोलकर चैक किया तो उसके खाते से दो बार में 25-25 हजार रुपये कट गए। पीड़ित ने बैंक हेल्पलाइन नंबर की मदद से बैंक खाता बंद कराया और दौराला थाने पर ऑनलाइन मुकदमा दर्ज कराया। एसएसआई अनिल कुमार ने बताया कि पीडितो की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। साइबर ठगो की तलाश में थाना साइबर टीम जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



