मातृ योजना का लाभ दिलाने के नाम पर खाते से उड़ाए रुपये

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - चिरौड़ी गांव की एक महिला को साइबर ठग ने झांसा देकर 12300 रुपये की ठगी कर दी। ठग ने खुद को सरकारी अस्पताल का कर्मचारी बताकर सरकारी सहायता राशि के लिए मोबाइल का स्कैनर क्यूआर कोड साझा करने को कहा। महिला ने ठगी का एहसास होते ही साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की। पुलिस ठग की तलाश कर रही है।

मातृ योजना का लाभ दिलाने के नाम पर खाते से उड़ाए रुपये

चिरौड़ी गांव निवासी एक महिला को झांसे में लेकर रविवार को साइबर ठग ने हजारों रुपये की ठगी कर दी। खाते से रुपये कटने का मैसेज आने पर पीड़िता ने साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करते हुए थाने में तहरीर दी। चिरौडी निवासी कोमल शर्मा ने बताया कि उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल करने वाले ने खुद को सरकारी अस्पताल का कर्मचारी बताते हुए कहा कि लड़की होने पर मिलने वाली सरकारी सहायता राशि उनके खाते में ट्रांसफर की जानी है। साइबर ठग ने भरोसा दिलाने के लिए योजना से जुड़ी पूरी जानकारी दी और फिर प्रक्रिया पूरी करने के बहाने मोबाइल का स्कैनर क्यूआर कोड साझा करने के लिए कहा।

झांसे में आकर पीड़िता ने साइबर ठग को स्कैनर साझा कर दिया। तुरंत बाद उनके खाते से 12300 रुपये निकलने का मैसेज आने पर उसे ठगी का एहसास हुआ। पीड़िता ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। थाना साइबर टीम ठग की तलाश में जुटी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।