ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठयज्ञ से ही सृष्टि और सृष्टि से ही जीवन: सत्यानंद

यज्ञ से ही सृष्टि और सृष्टि से ही जीवन: सत्यानंद

शास्त्रीनगर के अंसल रोड स्थित अग्रेसन विहार में महिला कीर्तन मंडली के तत्वावधान में चल रही नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का गुरुवार को यज्ञ के साथ समापन हो गया। कथाव्यास सत्यानंद महाराज ने कहा कि यज्ञ...

यज्ञ से ही सृष्टि और सृष्टि से ही जीवन: सत्यानंद
हिन्दुस्तान टीम,मेरठFri, 14 Dec 2018 01:49 AM
ऐप पर पढ़ें

शास्त्रीनगर के अंसल रोड स्थित अग्रेसन विहार में महिला कीर्तन मंडली के तत्वावधान में चल रही नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का गुरुवार को यज्ञ के साथ समापन हुआ। कथाव्यास सत्यानंद महाराज ने कहा कि यज्ञ ही सर्वश्रेष्ठ कर्म है। यज्ञ से ही सृष्टि है और सृष्टि से ही जीवन। आयोजक डॉ. वर्षा त्यागी ने भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र भड़ाना सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया।

समापन के मौके पर कथाव्यास सत्यानंद जी महाराज ने कहा कि यज्ञ से पर्यावरण के साथ ही मन की भी शुद्धि होती है। यज्ञ जीवन से लेकर मरण तक जुड़ा है। 16 संस्कारों में यज्ञ ही प्रधान है। श्रीराम-माता सीता रोजाना हवन किया करते थे। भगवान श्रीकृष्ण अपने गुरु संदीपनी के आश्रम में हवन करते थे। कहा कि जीवन की हर कठिनाई का हल भागवत गीता में है। श्रीमद्भागवत गीता पर दुनिया भर के उच्च कोटि के संस्थान रिसर्च में जुटे हैं। कहा कि रोजाना स्नान-ध्यान के बाद घर में भागवत पठन-पाठन होना चाहिए। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना ने कहा कि भागवत कथा सुनने-सुनाने से ही विश्व में शांति स्थापित हो सकती है। भागवत कथा श्रवण और यज्ञ में आहुति प्रदान करना सौभाग्य की बात है।

कथाव्यास ने महिला कीर्तन मंडली की भागवत कथा के आयोजन के लिए सराहना की। आखिर में आयोजक डॉ. वर्षा त्यागी ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि कथा में महिलाओं ने ही सारा प्रबंधन संभाला। यह अपनी तरह का पहला प्रयोग रहा। इस दौरान निधि रस्तोगी, अभिनंदन, वंदना, शशि, कविता, प्रमिला सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें