Meerut News: संस्कार गीत कार्यशाला का विशेष कार्यक्रम आयोजित

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: मेरठ उत्तर प्रदेश में आयोजित संस्कार गीत कार्यशाला का छठा दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षिका नीता गुप्ता ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं का महत्व सिखाया। प्रधानाचार्या सीमा गोयल ने बच्चों में नैतिक मूल्यों के विकास पर जोर दिया। कार्यक्रम में कई सम्मानित अतिथि भी शामिल हुए।

Meerut News: संस्कार गीत कार्यशाला का विशेष कार्यक्रम आयोजित

Meerut News: मेरठ उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, लखनऊ एवं सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पूर्वा महावीर, मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संस्कार गीत कार्यशाला के छठे दिवस का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं सांस्कृतिक वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यशाला का उद्देश्य

कार्यशाला में प्रसिद्ध गायिका एवं प्रशिक्षिका नीता गुप्ता ने विद्यार्थियों को मंगल गीत का अभ्यास कराया। उन्होंने गीतों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं संस्कारों के महत्व को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा गोयल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संस्कार गीत हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं और इनके माध्यम से बच्चों में नैतिक मूल्यों एवं भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है।

अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में सुधीर कुमार मित्तल, अरुण जिंदल एवं जगबीर शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय के अध्यक्ष वीरेन्द्र अग्रवाल एवं प्रबंधक योगेश गोयल ने सभी आगंतुक अतिथियों का पटका पहनाकर हार्दिक स्वागत किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने संस्कार गीतों के माध्यम से भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के इस प्रयास की सराहना करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में कवि मनमोहन भल्ला व चित्रकार प्रमोद आर्टिस्ट और मोंटू कश्यप की सहयोगात्मक उपस्थिति रही। कार्यक्रम की संयोजक सीमा रहीं। कार्यक्रम का मंच संचालन शिखा अवस्थी ने किया। संगीत शिक्षक आयुष बंसल ने हारमोनियम वादन द्वारा गीत अभ्यास में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय एवं संगीतमय हो उठा। कार्यशाला में विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह एवं रुचि के साथ सहभागिता करते हुए मंगल गीत का अभ्यास किया। भारतीय लोक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आत्मसात करने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कार्यशाला का आयोजन कब हुआ था?
कार्यशाला का आयोजन छठे दिवस पर हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsMeerut News: संस्कार गीत कार्यशाला का विशेष कार्यक्रम आयोजित