बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूम उठा पटेल मंडप

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

पटेल मंडप मेला में बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. सोमेंद्र तोमर रहे। विधायक अमित अग्रवाल ने उद्घाटन किया। कार्यक्रम में गणेश वंदना, समूह नृत्य और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता शामिल थीं। पुरस्कार वितरण वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज मित्तल ने किया।

बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूम उठा पटेल मंडप

पटेल मंडप मेला नौचंदी परिसर में मंगलवार को अभिनव ग्रुप प्रस्तुति बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. सोमेंद्र तोमर (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार) रहे। उद्घाटन विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल ने किया। विशिष्ट अतिथि महापौर मेरठ हरिकांत अहलूवालिया रहे। पुरस्कार वितरण वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अध्यक्ष, कंकरखेड़ा व्यापार संघ मेरठ नीरज मित्तल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना प्रस्तुति से हुआ। जिसकी मनमोहक प्रस्तुति वान्या भगत द्वारा दी गई। इसके पश्चात छोटे-छोटे बच्चों ने आयो रे म्हारो रंगीलो मेहमान गीत पर आकर्षक समूह नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत छोटे बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं 14 वर्ष तक के बच्चों की सोलो डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया।

जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। मौके पर अध्यक्ष गिरीश शुक्ला, संयोजिका ममता अहलावत, उपसंयोजिका अनुराधा निमेष मौजूद रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।