शास्त्रीय संगीत और लोककला को आगे बढ़ाएगा सुभारती

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - मेरठ में सुभारती विवि और यूपी संगीत नाटक अकादमी ने समृद्ध एवं गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण पहल की। इसके लिए दोनों संस्थानों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए, जिससे शास्त्रीय संगीत, लोक नृत्य और नाट्य परंपराओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हो।

शास्त्रीय संगीत और लोककला को आगे बढ़ाएगा सुभारती

उप्र की समृद्ध एवं गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य को प्रोत्साहित करने के लिए मेरठ में सुभारती विवि महत्वपूर्ण पहल करेगा। उप्र संगीत नाटक अकादमी और सुभारती विवि दोनों ने इसके लिए एमओयू साइन किया है। लखनऊ स्थित पर्यटन सभागार में हुए समारोह में दोनों संस्थानों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। उप्र के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह एवं उप्र पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक आशीष कुमार समारोह में मौजूद रहे। जयवीर सिंह ने कहा कि सुभारती विवि के साथ पूर्व में भी तीन एमओयू किए जा चुके हैं। संस्कृति मंत्री ने कहा कि आधुनिकता की तेज रफ्तार में अनेक शास्त्रीय एवं लोक कलाएं लुप्त होने की कगार पर हैं।

उन्हें संरक्षित करना और भावी पीढ़ी तक पहुंचाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है ताकि युवा अपनी सांस्कृतिक जड़ों और विरासत पर गर्व कर सकें। सुभारती विवि के कुलपति प्रो.प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि यह एमओयू भारतीय संगीत, नृत्य एवं नाट्य परंपरा के संरक्षण, संवर्धन और शोध के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। दोनों संस्थाएं मिलकर एक सुदृढ़ संस्थागत ढांचा विकसित करेंगी जिससे शास्त्रीय संगीत, लोक नृत्य और नाट्य परंपराओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा सके।ललित कला संकाय के डीन प्रो.पिन्टू मिश्रा एवं परफॉर्मिंग आर्ट्स विभाग की अध्यक्षा डॉ.भावना ग्रोवर ने कहा कि ललित कला संकाय बीते 17 वर्षों से चित्रकला, संगीत और नृत्य के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। समारोह में अकादमी अध्यक्ष प्रो.जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह, निदेशक डॉ.शोभित कुमार नाहर मौजूद रहे। सुभारती विवि की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.शल्या राज ने उप्र संगीत नाटक अकादमी का आभार व्यक्त किया। डॉ.शल्या राज ने कहा कि दोनों संस्थानों के संयुक्त प्रयासों से उप्र की समृद्ध कलात्मक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अभियान और अधिक प्रभावी रूप से आगे बढ़ेगा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।