पटेल मंडप में अवधी भजनों की गूंज, शिवपूजन शुक्ला ने बांधा समा

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

नौचंदी महिला पटेल मंडप में संस्कृति विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और अवधी गीतों का आयोजन किया गया। गोंडा से आए लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से भक्तिमय माहौल बनाया। लोक गायक शिवपूजन शुक्ला ने पारंपरिक अवधी भजन गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में कई अन्य कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति दी।

पटेल मंडप में अवधी भजनों की गूंज, शिवपूजन शुक्ला ने बांधा समा

नौचंदी महिला पटेल मंडप में रविवार को संस्कृति विभाग के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम और अवधी गीतों का आयोजन किया गया। लोक गायन कार्यक्रम में गोंडा से आए लोक कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। लोक गायक शिवपूजन शुक्ला और उनके साथियों ने अवधी भजनों और लोक गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिवपूजन शुक्ला ने पारंपरिक अवधी लोकगीतों की प्रस्तुति से समां बांध दिया। कलाकारों ने लोकगीत दशरथ की अंग नइया, बधइया भल बाजे हो प्रस्तुत किया। राम वनवास प्रसंग पर आधारित छोड़ चले राम अवधी राजधानी की प्रस्तुति ने लोगों को भावविभोर कर दिया।

मेला समिति के सदस्य नरेन्द्र राष्ट्रवादी, अंकुर गोयल, राकेश गौड़ और नासिर सैफी मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।