आजीवन सीखने की प्रवृत्ति रखें छात्र-छात्राएं
Meerut News - सुभारती विवि के शिक्षा विभाग ने 'कार्यस्थल पर मानसिक एवं शारीरिक कल्याण हेतु सांस्कृतिक सहभागिता' पर गोष्ठी का आयोजन किया। प्रो. इंदिरा सिंह ने तनावमुक्त वातावरण के महत्व पर जोर दिया। विभिन्न खेलों और गायन प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। 'बौद्धिक संपदा अधिकार एवं इलेक्ट्रॉनिक अधिगम' पर भी एक व्याख्यान हुआ।

सुभारती विवि में शिक्षा संकाय के शिक्षा विभाग द्वारा ‘कार्यस्थल पर मानसिक एवं शारीरिक कल्याण हेतु सांस्कृतिक सहभागिता’ विषय पर गोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया। विभागाध्यक्ष प्रो. इंदिरा सिंह एवं डॉ.मंजू अधिकारी ने श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए तनावमुक्त एवं ऊर्जावान वातावरण को उपयोगी बताया। बैलून बैलेंस खेल में पुरुष वर्ग से सुनील शर्मा, गुलबहार जबकि महिला वर्ग से दीपिका अग्रवाल, फरहा विजेता बनीं। रोल एक्ट खेल में रेखा एवं सविता प्रथम और सरोज व कमलेश द्वितीय रही। गायन में सुनील शर्मा ने प्रथम, ईशा जोहरी द्वितीय व फरहा तृतीय रही। निर्णायक डॉ.रागिनी श्रीवास्तव, कुंती त्यागी रहीं। डॉ.रीबा देवी, डॉ.रेशु रानी का सहयोग रहा।
शिक्षा विभाग द्वारा ‘सीमाओं से परे शिक्षण, चुनौतियां, विकास एवं अवसर’ व्याख्यान हुआ। डीन प्रो.संदीप कुमार, प्रो.इंदिरा सिंह ने शुभारंभ किया। प्रो.संदीप कुमार ने विद्यार्थियों को शिक्षा क्षेत्र में वैश्विक अवसरों के लिए स्वयं को तैयार करने के लिए प्रेरित किया। प्रो.इंदिरा सिंह ने शिक्षण को समाज निर्माण का सशक्त माध्यम बताया। नितिशा राज तल्लूरी ने कनाड़ा की शिक्षण प्रणाली से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। नितिशा राज, प्रो.अनुज राज, डॉ.रूबी का सहयोग रहा। शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा ‘बौद्धिक संपदा अधिकार एवं इलेक्ट्रॉनिक अधिगम’ विषय पर व्याख्यान हुआ। समन्वयक डॉ. दीपक राघव, डॉ.मंजू अधिकारी, डॉ.प्रवीण शेरावत, डॉ. निशांत सिंह, सरताज ने कॉपीराइट एवं पेटेंट की अवधारणा, पंजीकरण प्रक्रिया तथा शैक्षणिक एवं शोध कार्यों में उनकी भूमिका को समझाया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


