समर कैंप में छात्राओं ने जाना स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पिठलोकर में भारतीय भाषा समर कैंप 2026 के अंतर्गत सांस्कृतिक सराहना और श्रवण कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं को स्वतंत्रता सेनानियों और महान विभूतियों के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य और शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया और स्वतंत्रता संग्राम के वीर योद्धाओं के बारे में बताया।

समर कैंप में छात्राओं ने जाना स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पिठलोकर में रविवार को भारतीय भाषा समर कैंप 2026 के अंतर्गत सांस्कृतिक सराहना और श्रवण कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को स्थानीय नायकों, स्वतंत्रता सेनानियों और कलाकारों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान छात्राओं से महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद, जवाहरलाल नेहरू और झांसी की रानी सहित कई महान विभूतियों पर पोस्टर बनवाए गए। साथ ही उनकी जीवनियों के माध्यम से अन्य छात्राओं को भी प्रेरित किया गया। प्रधानाचार्य जावेद अख्तर ने छात्राओं को विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और योगदान से अवगत कराया। अध्यापिका राधा ने महात्मा गांधी के अहिंसा आंदोलन पर प्रकाश डाला, जबकि वंदना चौधरी ने चंद्रशेखर आजाद के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें बताईं।

अध्यापिका डॉ. सपना ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर योद्धाओं के बारे में जानकारी दी। मास्टर इस्माइल ने कहा कि देश के अमर शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में छात्राएं सुहाना, चांदनी और सफिया ने भी स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।