गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने जीता मैच
Apr 07, 2026 02:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
Meerut News - गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे टूर्नामेंट में गुरु तेग बहादुर स्कूल ने आईटीआई क्रिकेट एकेडमी को 2 विकेट से हराया। आईटीआई ने 190 रन बनाए, जिसमें हमजा ने 43 रन बनाए। गुरु तेग बहादुर की टीम ने 191 रन बनाकर जीत हासिल की, हिमांशु ने 44 रन का योगदान दिया।

गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। आईटीआई की टीम ने 190 रन बनाए। हमजा ने 43 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में शिव ने दो विकेट लिए। गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 23.5 ओवर में 191 रन बनाए और दो विकेट से जीत दर्ज की। उनकी ओर से हिमांशु ने 44 रन का योगदान दिया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि मंगलवार को सबजूनियर वर्ग में एक मैच खेला जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


