सद्दीकनगर में छापेमारी कर बिजली चोरी के दो मामले पकड़े

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई को तेज करते हुए, बिजली एवं विजीलेंस टीमों ने लिसाड़ी गेट के सद्दीकनगर में रात में छापेमारी की। दो लोगों के घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई और रिपोर्ट दर्ज की गई। अधिकारियों ने गर्मी के कारण बढ़े बिजली लोड के चलते चोरी की आशंका पर छापेमारी का निर्णय लिया।

सद्दीकनगर में छापेमारी कर बिजली चोरी के दो मामले पकड़े

बिजली चोरों पर शिकंजा कसने के लिए बिजली एवं विजीलेंस टीमों ने कार्रवाई तेज कर दी है। अब रात में भी हाईलॉस इलाकों में छापेमारी शुरू हो गई। सोमवार रात में लिसाड़ी गेट इलाके के सद्दीकनगर में छापेमारी हुई। दो लोगों के यहां बिजली चोरी पकड़ी। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। अधिशासी अभियंता रेड रोहित कन्नौजिया ने बताया कि मुख्य अभियंता रजनीकांत मिश्रा एवं अधीक्षण अभियंता शहर मोहम्मद अरशद के निर्देश के बाद बिजली चोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। रात में भी छापेमारी शुरू कर दी। पिछले दिनों भीषण गर्मी को देखते हुए रात में बिजली लोड अप्रत्याशित तरीके से बढ़ा तो बिजली अफसरों ने चोरी की आंशका को देखते हुए क्षेत्रों को चिहिन्त कराकर छापेमारी के निर्देश दिए।अधिशासी

अभियंताओं ने भी मुख्य अभियंता रजनीकांत मिश्रा एवं अधीक्षण अभियंता शहर मोहम्मद अरशद द्वारा बुलाई गए बैठक में बिजली चोरी की आशंका वाले नए इलाकों को लेकर सूची दी। बिजली-विजीलेंस टीमों ने सोमवार रात में सद्दीकनगर में छापेमारी में दो लोगों के यहां बिजली चोरी के मामले पकड़े। एक्सईएन रोहित कन्नौजिया ने बताया कि बिजली चोरी को सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।