Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsCrackdown on Electricity Theft in Falavda Vigilance and Power Corporation Unite
कई स्थानों पर छापेमारी कर बिजली चोरी पकड़ी

कई स्थानों पर छापेमारी कर बिजली चोरी पकड़ी

संक्षेप: Meerut News - फलावदा में बिजली चोरी रोकने के लिए विजिलेंस और ऊर्जा निगम की टीम ने मिलकर छापेमारी की। मोहल्ला ऊंचानगर में कई जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई, जिससे बिजली चोरों में हड़कंप मच गया। तीन लोगों के खिलाफ...

Fri, 8 Aug 2025 05:15 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

फलावदा बिजली चोरी रोकने के लिए विजिलेंस और ऊर्जा निगम की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर कई स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। इस दौरान बिजली चोरों में हड़कंप मचा रहा। गुरुवार को मोहल्ला ऊंचानगर में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए ऊर्जा निगम के एसडीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव तथा विजिलेंस के प्रभारी संजय सिंह की अगुवाई में संयुक्त अभियान में कई जगह छापेमारी की। कई स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। सुबह छापेमारी से बिजली चोरों में हड़कंप मच गया। अवर अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के मुकदमे दर्ज कराए है।

इस दौरान एसडीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव, जेई अशोक कुमार विजिलेंस के उपनिरीक्षक संजय सिंह, एसएसओ इकराम आदि में स्टाफ मौजूद रहे।