Meerut News: बिजली चोरी में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Meerut News: बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए बिजली विभाग और विजिलेंस ने फलावदा क्षेत्र में अभियान चलाया। जांच के दौरान चार उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। विजिलेंस टीम ने अवर अभियंता इंद्रजीत कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की।

Meerut News: बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए बिजली विभाग और विजिलेंस टीम ने गुरुवार को फलावदा क्षेत्र के हाईलॉस फीडर पर मॉर्निंग रेड अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने चार उपभोक्ताओं को कथित रूप से बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। अवर अभियंता फलावदा इंद्रजीत कुमार के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने बुधवार सुबह हाईलॉस फीडर क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान अनिल कुमार निवासी बाहजादका, अश्वनी कुमार निवासी पिलौना तथा सोमपाल निवासी झिंझड़पुर को बिजली चोरी करते पकड़ा। इसके अलावा अन्नू पत्नी राजकुमार निवासी झंझारपुर के यहां भी चोरी पकड़ी गई।
विद्युत वितरण खंड मवाना के अधिशासी अभियंता सतीश चंद्र के अनुसार सभी मामलों में आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।


