
कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Meerut News - किठौर में एक पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली और पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश मिला। पीड़ित ने आरोप लगाया कि एक युवक ने उसके बेटे के साथ छेड़छाड़ की और उसके बाद कई लोगों ने मिलकर उसकी पिटाई की। आरोपी ने पीड़ित परिवार को जान से मारने की कोशिश की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
किठौर। मारपीट, जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट के आदेश पर किठौर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। महलवाला निवासी रविंद्रपाल पुत्र विजयपाल ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि तीन नवंबर को वह अपने पुत्र गुलशन को डॉक्टर के यहां हापुड़ ले जा रहा था। झंडा चौक पर पहुंचते ही आरोप है कि मोनू पुत्र नंदकिशोर ने गुलशन को पागल कहकर छेड़ दिया। विरोध करने पर उसने अभद्रता कर दी। आरोप है कि मोनू ने अपने भाइयों निखिल, विपिन, निर्दोष व दोस्त विवेक को बुला लिया और गुलशन की बुरी तरह पिटाई की।

विपिन ने गुलशन को फावड़ा मारा जो मोनू को लगा। मोनू लहूलुहान हो गया। तत्पश्चात आरोपी गुलशन को बाइक पर बैठाकर जंगल में ले गए और फांसी लगाकर मारने का प्रयास किया लेकिन ऐनवक्त मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों को देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी किठौर थाने पहुंचे और गुलशन, रविंद्रपाल व अन्य के खिलाफ तहरीर दी। रविंद्रपाल ने भी उक्त आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। आरोप है कि एक दरोगा ने सेटिंग कर मोनू की रिपोर्ट दर्ज कर दी जबकि रविंद्रपाल को जांच की बात कहकर टरका दिया। उसके बाद पीड़ित ने अफसरों से गुहार लगाई पर कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिर में पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर प्रताप सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




