दबंगों परेशान दंपति पलायन के लिए विवश
मुंडाली थाना क्षेत्र के भगवानपुर चट्टावन निवासी दंपति ने एसएसपी को शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की है। आरोप है कि दबंगों ने बिना किसी विवाद के उनके घर में घुसकर हमला किया, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की। दंपति ने उचित कार्रवाई की मांग की है।

मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर चट्टावन निवासी दंपति ने एसएसपी को शिकायत पत्र देकर सुरक्षा की मांग की है। आरोप लगाया कि दबंग लोग आए दिन अभद्र व्यवहार व मारपीट करते हैं। आरोपियों ने हमला कर घायल कर दिया, लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की। शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे विक्रांत और उसकी पत्नी मोनिका ने बताया कि तीन दिन पूर्व पड़ोसी अभिषेक, सागर, अंकित, जोगेन्द्र, देवी व नरेन्द्र ने बिना किसी विवाद के उनके घर में घुसकर हमला कर दिया, जिसमें दंपति घायल हो गए। बावजूद इसके पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ हल्की धाराओं में केस दर्ज किया और एक भी गिरफ्तार नहीं किया।
दंपति का कहना है कि दबंगों की दबंगई से तंग आकर व पलायन करने को विवश हैं। दंपति ने एसएसपी से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने पीड़ित दंपति को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं इस मामले में थाना प्रभारी देवेन्द्र कुमार मिश्र का कहना है कि दोनों पक्षों में पुराना विवाद चला आ रहा है। तहरीर के आधार पर उचित कार्रवाई की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


