हापुड़ रोड स्थित एक बिरयानी रेस्टोरेंट में दंपती की चंद मिनट की लापरवाही दो लाख रुपये पर भारी पड़ गई। बिरयानी खाते समय टेबल पर रखा नकदी से भरा बैग गायब हो गया। जब दंपती को बैग की याद आई और वे वापस लौटे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सीसीटीवी फुटेज में एक महिला बैग खोलकर उसमें रखी नकदी देखने के बाद उसे लेकर आराम से निकलती हुई दिखाई दी।

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

मेरठ। हापुड़ रोड पर एक बिरयानी रेस्टोरेंट में दंपती की लापरवाही से 2 लाख रुपये से भरा बैग गायब हो गया। जब उन्होंने बैग की याद की, तब तक एक महिला उसे उठाकर भाग चुकी थी। सीसीटीवी फुटेज में महिला बैग खोलते हुए दिखाई दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और महिला की पहचान हेतू प्रयास जारी हैं।

हापुड़ रोड स्थित एक बिरयानी रेस्टोरेंट में दंपती की चंद मिनट की लापरवाही दो लाख रुपये पर भारी पड़ गई। बिरयानी खाते समय टेबल पर रखा नकदी से भरा बैग गायब हो गया। जब दंपती को बैग की याद आई और वे वापस लौटे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सीसीटीवी फुटेज में एक महिला बैग खोलकर उसमें रखी नकदी देखने के बाद उसे लेकर आराम से निकलती हुई दिखाई दी।

मेरठ। हापुड़ रोड स्थित एक बिरयानी रेस्टोरेंट में दंपती की चंद मिनट की लापरवाही दो लाख रुपये पर भारी पड़ गई। बिरयानी खाते समय टेबल पर रखा नकदी से भरा बैग गायब हो गया। जब दंपती को बैग की याद आई और वे वापस लौटे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सीसीटीवी फुटेज में एक महिला बैग खोलकर उसमें रखी नकदी देखने के बाद उसे लेकर आराम से निकलती हुई दिखाई दी। कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि लिसाड़ीगेट निवासी दानिश अख्तर अपनी पत्नी के साथ आबूलेन स्थित पंजाब नेशनल बैंक से दो लाख रुपये निकालकर लौट रहे थे।

दोनों हापुड़ रोड स्थित इरशाद बिरयानी रेस्टोरेंट पर खाना खाने के लिए रुक गए। नकदी से भरा बैग टेबल पर रख दिया गया और दंपती खाने में व्यस्त हो गया। इसी दौरान एक महिला उसी टेबल पर आकर बैठ गई। फुटेज के अनुसार महिला की नजर बैग पर पड़ी। उसने पहले बैग को खोला, अंदर रखी नकदी देखी और फिर मौका पाकर बैग उठाकर वहां से निकल गई। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। खाना खाने के बाद दंपती घर पहुंच गया, लेकिन कुछ देर बाद बैग की याद आते ही उनके होश उड़ गए। वे तत्काल रेस्टोरेंट पहुंचे, मगर बैग का कोई पता नहीं चला। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर महिला की वारदात करती दिखी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर मुकदमा दर्ज कर रही है। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि दानिश अख्तर कपड़ों की वाशिंग का काम करते हैं और बैंक से निकाली गई रकम बैग में रखी थी। फुटेज के आधार पर महिला की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Vinay Sharma

लेखक के बारे में

Vinay Sharma

शॉर्ट बायो :

विनय शर्मा बीते 16 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान मेरठ में वेस्ट यूपी में क्राइम बीट संभाल रहे हैं। वह मेरठ में क्राइम टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव :

विनय शर्मा प्रिंट मीडिया में प्रतिष्ठित नाम हैं और पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान की मेरठ यूनिट में बतौर चीफ क्राइम रिपोर्टर कार्यरत हैं। हिन्दुस्तान में वर्ष 2016 से लगातार कार्यरत हैं और अपराध की बड़ी घटनाओं की कवरेज में मजबूत पकड़ रखते हैं।


कॅरियर का सफर :

विनय शर्मा ने अपना कॅरियर वर्ष 2010 में दैनिक जागरण से शुरू किया। यहीं से उन्होंने पत्रकारिता के बुनियादी सिद्धांतों को समझा। वर्ष 2016 में हिन्दुस्तान मीडिया से जुड़े और वेस्ट यूपी में काम शुरू किया। फिलहाल में वेस्ट यूपी में क्राइम संभाल रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

ग्रेजुएशन और मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के बाद दैनिक जागरण में ज्वाइन किया। क्राइम की घटनाओं की कवरेज के साथ ही साफ्ट स्टोरी कवरेज भी कर रहे हैं।


विजन

अपराध और आतंकी घटनाओं की कवरेज में विनय शर्मा को गहरी समझ है। इन्होंने कई बड़े प्रकरण में एक्सक्लूसिव और ब्रेकिंग खबरें दी हैं। साथ ही कई बड़े मामलों में कवरेज भी दी है। विनय शर्मा का लक्ष्य है कि प्रमाणिक तथ्यों के आधार पर पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचाई जाए।


विशेषज्ञता

अपराध, एंटी करप्शन, ईओडब्ल्यू, सीआईडी, सीबीआई और एंटी टेररिस्ट स्क्वायड समेत जेल बीट कवरेज।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।