Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsCouple Attacked After Filing Police Complaint in Lisadi Gate
पुलिस से शिकायत करने पर परिवार पर बोला हमला

पुलिस से शिकायत करने पर परिवार पर बोला हमला

संक्षेप:

Meerut News - लिसाड़ी गेट में एक दंपति को पुलिस में शिकायत करने के बाद हमले का सामना करना पड़ा। महिला और उसके पति सहित चार लोग घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष के दो लोग भी घायल हुए। विवाद ई-रिक्शा के चालक को लेकर हुआ था। पुलिस में दोनों पक्षों ने तहरीर दी है।

Dec 03, 2025 01:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

लिसाड़ी गेट में पुलिस से शिकायत करना दंपति को भारी पड़ गया। आरोपी पक्ष ने परिवार पर देररात हमला कर दिया। महिला और उसके पति समेत चार लोग घायल हो गए। दूसरे पक्ष से भी दो लोग घायल हुए हैं। थाने पर तहरीर दी गई है। रिहान गार्डन कॉलोनी निवासी आसिफ की पत्नी महक तीन साल के बेटे फैजान को लेकर मंगलवार दोपहर बाजार जा रही थी। गली के बाहर ई रिक्शा पलट गया और इसकी चपेट में आने से फैजान घायल हो गया। महिला का चालक से विवाद हो गया। मोहल्ला निवासी फरमान, अरमान ने ई-रिक्शा चालक का पक्ष लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस पर महक का फरमान और अरमान से विवाद हो गया। आरोपियों ने महिला से हाथापाई कर दी। महक ने लिसाड़ी गेट थाना पुलिस को तहरीर दी। इसका पता लगते ही फरमान, अरमान ने परिवार के साथ मिलकर मंगलवार रात 10:30 बजे महक के घर हमला कर दिया। आरोपियों ने महक, पति आसिफ और ससुर राशिद को पीटा। अरमान और फरमान भी घायल हुए। रात करीब 11 बजे घायल राशिद और उसके बेटे अरमान को ई रिक्शा में लेकर परिवार के लोग लिसाड़ी गेट थाने पहुंचे। दूसरा पक्ष भी थाने पहुंच गया। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है।