रामजी लाल सुमन ने संसद में उठाया गांधी आश्रम का मुद्दा
Meerut News - विधायक अतुल प्रधान और राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने मेरठ के गांधी आश्रम में चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने आश्रम के कुप्रबंधन और संपत्तियों के दुरुपयोग की जांच की मांग की है। गांधी आश्रम की गरिमा और संपत्तियों की रक्षा के लिए धरना जारी है।

पिछले दिनों विधायक अतुल प्रधान ने मेरठ के गांधी आश्रम का मुद्दा विधानसभा में उठाया था। मंगलवार को इस मुद्दे को राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने उठाया। उन्होंने गांधी आश्रम मेरठ कैंप लखनऊ एवं क्षेत्रीय गांधी मेरठ में हुए व्याप्त स्तर पर हुए भ्रष्टाचार को लेकर कहा कि देश में गांधी आश्रम के कुप्रबंधन द्वारा लगातार दयनीय स्थिति में पहुंचाई जा रही है। लखनऊ गांधी आश्रम के सदस्यों एवं मेरठ के सदस्यों द्वारा आर्थिक संसाधनों के दुरुपयोग एवं अनेक गांधी आश्रम बंद होने के कारण पर खड़े हैं। राष्ट्र की धरोहर गांधी आश्रम को बचाने के लिए गांधी आश्रम परिसर में नौ अक्तूबर 2023 से लगातार धरना जारी है।
करोड़ों की जमीन को खुर्द-बुर्द किये जाने के प्रयास, घोटाले के मामले में राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा कि वह गांधी आश्रम मेरठ कैंप लखनऊ एवं क्षेत्रीय गांधी आश्रम मेरठ की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहता है। उक्त संस्थानों में बहुमूल्य संपत्तिया निजी लाभ के उद्देश्य से लीज पर दी जा रही है। इस कारण गांधी आश्रम की स्थिति दयनीय होती जा रही है।इसी तरह स्थिति रही तो ऐतिहासिक धरोहर को बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने मांग की है कि मेरठ में संचालित गांधी आश्रम में व्याप्त कुप्रबंधन की अव्यवस्थाओं को दूर किया जाए। साथ ही गांधी आश्रम की संपत्तियों को लीज पर देने उनके दुरुपयोग तथा अनियमित लेनदेन की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। दोषियों के विरुद्ध अविलम्ब कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि गांधी आश्रमों की गरिमा उद्देश्य और संपत्तियों की रक्षा की जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


