ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठचौधरी चरण सिंह विवि कैंपस में कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप

चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस में कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप

चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस में शुक्रवार को एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। कर्मचारी को बीते दिन से बुखार था और कैम्पस आकर काम कर रहा था। शुक्रवार को उसने टेस्ट कराया तो वह पॉजिटिव...

चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस में कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप
हिन्दुस्तान टीम,मेरठFri, 21 Aug 2020 12:21 PM
ऐप पर पढ़ें

चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस में शुक्रवार को एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। कर्मचारी को बीते दिन से बुखार था और कैम्पस आकर काम कर रहा था। शुक्रवार को उसने टेस्ट कराया तो वह पॉजिटिव निकला। कर्मचारी मान्यता विभाग में कार्यरत है। कैंपस में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद चेन लंबी हो सकती है। मान्यता विभाग में नौ जिलों के कॉलेजों के चैयरमेन, प्राचार्य, निदेशक और कर्मचारी काम कराने के लिए आते हैं। कैंपस में ही 500 कर्मचारी कार्यरत हैं। ऐसे में कैंपस में कोरोना पॉजिटिव मिलने से अन्य मामले भी सामने आने की आशंका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें