ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठदीक्षांत समारोह: मेधावियों की मेधा को विश्वविद्यालय का सम्मान

दीक्षांत समारोह: मेधावियों की मेधा को विश्वविद्यालय का सम्मान

मुंह पर मास्क। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ऑडिटोरियम में एंट्री करते ही सैनिटाइजर। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक दो पालियों में मेधावियों का सम्मान। दोनों...

मुंह पर मास्क। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ऑडिटोरियम में एंट्री करते ही सैनिटाइजर। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक दो पालियों में मेधावियों का सम्मान। दोनों...
1/ 4मुंह पर मास्क। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ऑडिटोरियम में एंट्री करते ही सैनिटाइजर। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक दो पालियों में मेधावियों का सम्मान। दोनों...
मुंह पर मास्क। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ऑडिटोरियम में एंट्री करते ही सैनिटाइजर। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक दो पालियों में मेधावियों का सम्मान। दोनों...
2/ 4मुंह पर मास्क। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ऑडिटोरियम में एंट्री करते ही सैनिटाइजर। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक दो पालियों में मेधावियों का सम्मान। दोनों...
मुंह पर मास्क। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ऑडिटोरियम में एंट्री करते ही सैनिटाइजर। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक दो पालियों में मेधावियों का सम्मान। दोनों...
3/ 4मुंह पर मास्क। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ऑडिटोरियम में एंट्री करते ही सैनिटाइजर। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक दो पालियों में मेधावियों का सम्मान। दोनों...
मुंह पर मास्क। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ऑडिटोरियम में एंट्री करते ही सैनिटाइजर। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक दो पालियों में मेधावियों का सम्मान। दोनों...
4/ 4मुंह पर मास्क। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ऑडिटोरियम में एंट्री करते ही सैनिटाइजर। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक दो पालियों में मेधावियों का सम्मान। दोनों...
हिन्दुस्तान टीम,मेरठWed, 10 Mar 2021 03:31 AM
ऐप पर पढ़ें

मुंह पर मास्क। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ऑडिटोरियम में एंट्री करते ही सैनिटाइजर। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक दो पालियों में मेधावियों का सम्मान। दोनों ही पालियों में विभिन्न जिलों से आए मेधावी परिजनों के साथ मौजूद रहे।

पहले चरण में उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा, मुख्य अतिथि एमएन पटेल जबकि दूसरी पाली में कुलपति प्रो.एनके तनेजा, प्रोवीसी प्रो.वाई विमला, रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार और सभी डीन की मौजूदगी में मेधावियों की मेधा को सम्मानित किया। दोनों ही पालियों में समारोह के बाद मेधावी ऑडिटोरियम के सामने सेल्फी लेते रहे।

61 मेधावियों को प्रायोजित, 191 को कुलपति स्वर्ण पदक

मेरठ। पहले चरण में कुलाधिपति और डॉ.शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक सहित कुल 61 पदक दिए गए। इस दौरान चौ.चरण स्मृति प्रतिभा पुरस्कार में दो मेधावियों को नगद पुरस्कार मिला। दूसरे चरण में 191 मेधावियों को कुलपति स्वर्ण पदक, 217 को विशिष्ठ योग्यता प्रमाण पत्र दिए गए। वर्ष 2020 के लिए 55 प्रायोजित और 168 कुलपति जबकि 2019 के लिए चार प्रायोजित एवं 23 कुलपति स्वर्ण पदक दिए गए।

कस्तूरबा गांधी की बच्चियों को मिठाइयां

मेरठ। समारोह में कस्तूरबा गांधी विद्यालय खरखौदा की 25 बच्चियों और उनके शिक्षकों को मेडल और मिठाई देकर सम्मानित किया गया। कुलाधिपति के निर्देश पर समारोह में सरकारी विद्यालय की बच्चियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाता है।

एनसीसी कैडेट्स ने दी सलामी

मेरठ। 72 यूपी एनसीसी बटालियन के कैडेट्स ने 21 राजपूत आर्मी बैंड की धुन पर उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा को सलामी दी। कैप्टन डॉ.अवधेश कुमार के निर्देशन में परेड कमांडर आकांक्षा त्यागी के साथ अक्षिता सिंह एवं आयुषि चौधरी ने पायलेटिंग की। सूबेदार कुमार क्षेत्री, हवलदार गुरजंत सिंह, हवलदार अमीत सिंह, सीएचएम जगदीश राज सहित कैडेट्स मौजूद रहे।

उप मुख्यमंत्री ने की विवि की सेंट्रल लाइब्रेरी की सराहना

मेरठ। उप-मुख्यमंत्री ने सीसीएसयू की सेंट्रल लाइब्रेरी द्वारा उत्तर प्रदेश हायर एजुकेशन डिजिटल लाइब्रेरी पोर्टल पर अपलोड डिजिटल कंटेंट की सराहना की। विवि इस पोर्टल पर प्रदेश में छठें स्थान पर है। डॉ.दिनेश शर्मा ने कहा कि सेंट्रल लाइब्रेरी ने कोरोना काल में छात्रों तक शिक्षा पहुंचाने के लिए सराहनीय कार्य किया है।

राजा महेंद्र प्रताप की प्रतिमा, लाइब्रेरी ब्लॉक का लोकार्पण

मेरठ। उप मुख्यमंत्री ने सेंट्रल लाइब्रेरी परिसर में राजा महेंद्र प्रताप की प्रतिमा और लाइब्रेरी के नवनिर्मित दो फ्लोर का लोकार्पण भी किया। उप मुख्यमंत्री ने विवि द्वारा छात्रों को पढ़ाई के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं को अच्छी पहल बताया। नवनिर्मित लाइब्रेरी के दो फ्लोर में एक रिसर्च स्टूडेंट और दूसरा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट के लिए रहेगा। ये दोनों फ्लोर अब आम छात्रों के लिए शुरू हो जाएंगे।

इनको मिले प्रायोजित मेडल

-निष्ठा, चौ.चरण सिंह विवि स्वर्ण पदक, एमएससी कृषि

-शिवांगी सिंह, (4) स्व.श्री कैलाश प्रकाश, स्व.जगदेव शांत, स्व.श्री डॉ.वाईडी गुप्ता, स्व.श्री सुंदर लाल जैन स्वर्ण पदक, एमफिल इतिहास

-सुरभि, श्रीयुत श्री निवास स्मृति स्वर्ण पदक, एमए संस्कृत

-जयनेंद्र भारती, श्री रतिराम शास्त्री साहित्य भंडार स्मृति स्वर्ण पदक, एमए संस्कृत प्राइवेट

-रेखा स्व.श्री केशव दत्त लोहनी स्मृति स्वर्ण पदक, एमए हिन्दी

-चिराग सिंह, (2) डॉ.त्रिप्ता बी त्रिखा एवं डॉ.राम मनोहर लोहिया स्वर्ण पदक, एमए अर्थशास्त्र

-समीरा खान, डॉ.राम मनोहर लोहिया स्मृति स्वर्ण पदक, एमए समाजशास्त्र

-सौम्या श्रीवास्तव, स्व.श्री एचएस चतुर्वेदी स्मारक स्वर्ण पदक, एमए राजनीति विज्ञान

-विन्ध्या गोयल, नानपुर स्वर्ण पदक, एमए अंग्रेजी

-असरार अहमद, मौलाना अर्शी स्वर्ण पदक, एमए उर्दू

-कशिश गुलाटी, (2) स्व.श्री प्यारेलाल शर्मा एवं स्व.चौ.शिवदयाल सिंह स्वर्ण पदक

-अनीका गोला, चौ.चरण सिंह विवि स्वर्ण पदक, एमए संस्कृत

-सचिन कुमार, चौ.चरण सिंह विवि स्वर्ण पदक, एमए हिन्दी

-प्रिन्स पूनिया, डा.राम मनोहर लोहिया स्मृति स्वर्ण पदक, एमए समाजशास्त्र

-शगुफ्ता, डॉ.राम मनोहर लोहिया स्मृति स्वर्ण पदक, एमए अर्थशास्त्र

-अपर्णा त्यागी, श्री अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक, एमजे

-पूजा कुमारी, स्व.मुरारी लाल माहेश्वरी मेमोरियल स्वर्ण पदक, एमकॉम

-शेफाली सहगल, स्व.श्री गोपीचंद रस्तोगी एवं स्व.पुष्पा देवी स्मृति स्वर्ण पदक

-स्नेहा चौधरी, द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया स्वर्ण पदक, बीकॉम

-सोनल गोयल, आरपी चड्ढा मेरिटोरियस स्वर्ण पदक, बीबीए

-शुभा मिश्रा, स्व.डॉ.केजी शर्मा स्वर्ण पदक, एमफिल एजुकेशन

-पूजा कुमारी, संतोष जगत सिंह स्वर्ण पदक, एमएड

-नेहा कश्यप, स्व.श्री दारा सिंह जी स्मृति स्वर्ण पदक, एमपीएड

-रुचि, पं.मधुसूदन काक स्मृति स्वर्ण पदक, बीटेक

-शनि सिंह, स्व.श्री गिरिराज किशोर एवं स्व.श्रीमति शांति देवी स्मृति स्वर्ण पदक, बीटेक सीई

-प्रियंका सोनी, दाताराम शिंगल स्वर्ण पदक, एलएलबी

-मेघा गोयल, डॉ.जेपी एल्हेन्स स्वर्ण पदक

-अनुकृति सोम, डॉ.प्रेम कंसल स्वर्ण पदक, एमफिल सांख्यिकी

-नेहा शर्मा, श्रीमती गिन्नी देवी मोदी जी स्वर्ण पदक, एमएससी फूड एंड न्यूट्रिशियन

-शिवानी, श्रीमती गिन्नी देवी मोदी जी स्वर्ण पदक, एमएससी क्लोथिंग एंड टेक्सटाइल

-हर्ष गर्ग, (2) श्रीमती प्रकाशवती दयाल स्वर्ण पदक एवं स्व.श्रीराम जी लाल स्वर्ण पदक, एमएससी फिजिक्स

-प्रतिभा, (2) चौ.चरण सिंह स्वर्ण पदक, एवं स्व.श्रीमती पुष्पलता स्वर्ण पदक, एमएएसी फिजिक्स

-शुभि मित्तल, स्व.प्रो.बनवारी लाल स्वर्ण पदक, एमएससी सांख्यिकी

-तान्या गोयल, डॉ.आरसी दलेला स्वर्ण पदक, एमएससी जूलॉजी

-मुस्कान त्यागी, स्व.श्री राम ओतार सिंघल स्मृति स्वर्ण पदक एमएससी बॉयोइंफोर्मेटिक्स

-दिव्यांश, प्रो.वी पुरी स्वर्ण पदक, एमएससी बॉटनी

-अंशु भारद्वाज, चौ.चरण सिंह स्वर्ण पदक, एमएससी केमेस्ट्री

-शिवानी गोयल, चौ.चरण सिह स्वर्ण पदक, एमएससी गणित

-सृष्टि कवत्र, चौ.चरण सिंह स्वर्ण पदक, एमएससी माइक्रोबॉयोलॉजी

-बबीता, स्व.प्रो.एलआर गोयल स्वर्ण पदक, एमएससी सांख्यिकी

-कृति माहेश्वरी, स्व.प्रवीन सिंह स्मृति स्वर्ण पदक, एमएससी टॉक्सिकोलॉजी

-महक गर्ग, आरपी चड्ढा मेरीटोरियस स्वर्ण पदक, एमएससी बॉयोटेक्नोलॉजी

-अनु मलिक, स्व.श्रीराम चरण सिंह स्मृति स्वर्ण पदक, एन्वॉयरमेंटल माइक्रोबॉयोलॉजी

-चंचल ककरान, स्व.श्री सुरेंद्र सिंह पंवार एवं श्रीमति सरोज पंवार स्वर्ण पदक, एग्री माइक्रोबॉयोलॉजी

-वंदना बृजलाने, श्रीमती गिन्नी देवी मोदी जी स्वर्ण पदक, बीएससी होम साइंस

-वंदना शर्मा, आरपी चड्ढा मेरीटोरियस स्वर्ण पदक, बीसीए

-आस्था त्यागी, आरपी चड्ढा मेरीटोरियस स्वर्ण पदक, बीएससी बॉयोटेक

-यशि रोहिला, प्रो.महेंद्र कुमार सिंघल स्वर्ण पदक, बीएससी गणित

स्रोत-विवि

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें