Meerut News: सबमर्सिबल लगाने को लेकर हंगामा
Meerut News: रविवार को कालंद चुंगी के निकट सड़क पर अवैध सबमर्सिबल लगाने को लेकर विवाद हुआ। स्थानीय दुकानदारों ने इसका विरोध किया, जिससे हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और सबमर्सिबल की स्थापना को रोक दिया।

Meerut News: रविवार दोपहर कालंद चुंगी के निकट सड़क पर अवैध रूप से लगाए जा रहे सबमर्सिबल को लेकर विवाद हो गया। कुछ लोगों ने इसका विरोध कर दिया। जिसके चलते वहां हंगामा खड़ा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्य रुकवाकर वापस लौट आई। मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला तगायान निवासी आशीष त्यागी द्वारा सड़क पर सबमर्सिबल कराया जा रहा था। जिसका स्थानीय दुकानदारों ने विरोध कर दिया। इस बात को लेकर मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और सड़क पर हो रहे सबमर्सिबल को रोक दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


