ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठवेतन वृद्धि को लेकर भड़के संविदाकर्मी, 12 ने दिया एक साथ इस्तीफा

वेतन वृद्धि को लेकर भड़के संविदाकर्मी, 12 ने दिया एक साथ इस्तीफा

वेतन वृद्धि को लेकर रोडवेज की कार्यशाला मे काम करने वाले संविदा कर्मचारियों ने रविवार को डिपो मे हंगामा कर दिया। हंगामे के बाद भी वेतन न बढ़ाए जाने...

वेतन वृद्धि को लेकर भड़के संविदाकर्मी, 12 ने दिया एक साथ इस्तीफा
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 14 Mar 2022 03:00 AM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ। वेतन वृद्धि को लेकर रोडवेज की कार्यशाला मे काम करने वाले संविदा कर्मचारियों ने रविवार को डिपो मे हंगामा कर दिया। हंगामे के बाद भी वेतन न बढ़ाए जाने पर 12 संविदा कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। इन कर्मचारियों से वार्ता के लिए परिवहन निगम के अधिकारियों ने सोमवार का समय लिया है। सोमवार को वार्ता के बाद इस्तीफे पर निर्णय लिया जाएगा।

रोडवेज की डिपो कार्यशाला में लगभग 25 कर्मचारी संविदा पर कार्य करते हैं। इन कर्मचारियों को 6000 से 7000 रुपये का मासिक वेतन मिलता है। वेतन वृद्धि को लेकर कर्मचारियों ने कई दिनों से कार्य ठप किया हुआ है। रविवार को कर्मचारियों ने वेतन वृद्वि को लेकर डिपो में हंगामा कर दिया। 12 कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। परिवहन निगम के अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों से वार्ता के लिए सोमवार का समय रखा है। वार्ता के बाद प्रकरण में फैसला लिया जाएगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े