Meerut News: बाइक सवार ने पानी मिश्रित पेट्रोल डालने का आरोप लगाया
Meerut News: नगर पंचायत लावड़ के एक पेट्रोल पंप पर मीठेपुर गांव के शादाब की बाइक में पानी मिलाकर पेट्रोल डाले जाने से परेशानी हुई। युवक ने सेल्समैन से शिकायत की, जो नोकझोंक में बदल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पेट्रोल पंप संचालक ने बताया कि पानी की वजह से ग्राहकों में भ्रम पैदा होता है।

Meerut News: नगर पंचायत लावड़ स्थित एक पेट्रोल पंप पर मीठेपुर गांव निवासी शादाब की बाइक पेट्रोल डलवाते ही झटके लेकर बंद हो गई। युवक बाइक को लेकर मिस्त्री की दुकान पर पहुंचा तो उसकी बाइक की टंकी में काफी मात्रा में पानी मिश्रित पेट्रोल निकला। जिस पर युवक ने पेट्रोल पंप सेल्समैन से सिकायत की तो दोनों में नोकझोंक हो गई। चौकी पहुंचे पीड़ित ने पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पेट्रोल पंप संचालक अमरीश कुमार ने बताया कि पेट्रोल में सरकार द्वारा कुछ मात्रा एथेनाल की दी जा रही है, जो एक बूंद पानी के संपर्क में आने पर पेट्रोल और एथेनाल अलग दिखने लगता है और ग्राहकों में भ्रम पैदा होता है।
जिसके चलते इस तरह की समस्या होती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


