
जनसुनवाई में शिकायतें लेकर पहुंचे 66 उपभोक्ता, सात का समाधान
Meerut News - ऊर्जा भवन में विद्युत उपभोक्ता सेवा शिविर एवं जन सुनवाई का आयोजन हुआ, जिसमें 66 शिकायतें मिलीं। 7 शिकायतों का समाधान मौके पर किया गया। उपभोक्ताओं ने बिलिंग, मीटर रीडिंग और अन्य तकनीकी समस्याओं का...
ऊर्जा भवन में मंगवार को विद्युत उपभोक्ता सेवा शिविर एवं जन सुनवाई का आयोजन हुआ। इसमें पश्चिमांचल के विभिन्न जिलों से 66 उपभोक्ता शिकायतें लेकर पहुंचे। सात शिकायतों का मौके पर समाधान कराया गया। एमडी ईशा दुहन के निर्देशन में आयोजित विद्युत उपभोक्ता सेवा शिविर एवं जनसुनवाई में हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, शामली एवं रामपुर आदि जनपदों के उपभोक्ताओं से 66 शिकायतें प्राप्त हुई। विशेष रूप से बिलिंग कैंप में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की बिल संबंधी शिकायतों का समाधान किया गया। बिल संशोधन, बिल जमा करने की सुविधा, स्मार्ट मीटर से संबंधित जानकारी, पीएम सूर्यघर योजना की जानकारी, मीटर रीडिंग, बिल भुगतान, मीटर एडवाइज एवं अन्य तकनीकी समस्याओं का समाधान पाकर उपभोक्ता लाभान्वित हुए ।

अब तक पीवीवीएनएल ने सात विद्युत उपभोक्ता सेवा शिविर एवं जनसुनवाई का आयोजन किया है, जिनमें कुल 403 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से 296 का समाधान कर दिया गया। एमडी ईशा दुहन ने बताया शेष लंबित शिकायतों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए हैं। उपभोक्ताओं ने अधिकारियों से सीधे संवाद किया और मौके पर बिल संशोधन, लो वोल्टेज, नया कनेक्शन आदि समस्याओं का समाधान कराया। शिविर में निदेशक वाणिज्य संजय जैन, निदेशक तकनीकी एनके मिश्र, निदेशक वित्त स्वतंत्र तोमर, निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन आशु कालिया, मुख्य अभियंता सगीर अहमद, मुनीश चोपडा, गुरजीत सिंह, अधीक्षण अभियंता मोहम्मद अरशद, एक्सईएन प्रशांत सोनी, डीवी सिंह, वीके सिंह, महेश कुमार, सौरभ मंगला आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


