जनसुनवाई में एमडी ने निस्तारित कराई समस्याएं
Meerut News - ऊर्जा भवन में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता ने उपभोक्ताओं की 30 शिकायतों को सुना। बिलिंग, मीटर, पीडी और नए संयोजन से संबंधित कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। रवीश गुप्ता ने पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ निस्तारण की दिशा में निर्देश दिए।

ऊर्जा भवन में संभव कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना और समाधान कराया। बिलिंग, मीटर, पीडी एवं नये संयोजन से संबंधित कुल 30 शिकायतें आई। कई का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। एमडी रवीश गुप्ता ने निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाये। जन-सुनवाई में निदेशक वाणिज्य संजय जैन, निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन आशु कालिया, निदेशक तकनीकी एनके मिश्र, निदेशक वित्त स्वतंत्र कुमार तोमर, मुख्य अभियंता मुनीश चोपडा, गुरजीत सिंह, एक्सईएन प्रशांत सोनी, सौरभ मंगला, महेश कुमार मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


