बुकिंग के बाद सिलेंडर नहीं मिलने वाली शिकायतों की भरमार
ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। लोग एजेंसियों पर हंगामा कर रहे हैं और शिकायतें बढ़ रही हैं। डॉ गौरव मित्तल ने 8 अप्रैल को बुकिंग कराई, लेकिन 8 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं आया। जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है।

ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिलने की सबसे ज्यादा शिकायत मिल रही है। लोग एजेंसियों पर जाकर हंगामा कर रहे हैं और जिला पूर्ति विभाग में खुले कंट्रोल रूम में भी शिकायतों का अंबार लगा हुआ है। लोगों का कहना है कि बुकिंग के सात से आठ दिन बाद भी सिलेंडर डिलिवर नहीं हो सके हैं। इससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मारसरोवर कॉलोनी निवासी डॉ गौरव मित्तल एडवोकेट ने बताया कि उनके पास सविता गैस एजेंसी का गैस कनेक्शन हैं। 8 अप्रैल को गैस सिलेंडर की बुकिंग कराई थी। लेकिन 8 दिन बाद भी सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो सकी है।
उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर जिलाधिकारी से भी की है। मीरा गैस एजेंसी के गोकुलपुर स्थित गैस गोदाम पर रोजाना की भांति गुरुवार को भी गैस के लिए लंबी लाइन लगी हुई थी। यहां पहुंचे उपभोक्ताओं ने बताया कि 6 अप्रैल को बुक कराई गई गैस अभी तक नहीं मिल सकी है। मोहम्मद आलिम ने बताया कि उन्होंने 12 अप्रैल को गैस बुकिंग कराई थी जो अभी तक नहीं मिल सकी है। ऐसा ही हाल अन्य गैस एजेंसियों का भी है। यहां भी बुकिंग के बाद गैस सिलेंडर नहीं मिलने वालों की शिकायत पहुंच रही है। कंट्रोल रूम में भी इस तरह की सबसे ज्यादा शिकायतें पहुंच रही है। जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह का कहना है कि जो भी शिकायत कंट्रोल रूम पर पहुंचती है उसे तत्काल निस्तारित कराया जा रहा है। गैस कंपनियों और एजेंसियों को बुकिंग के बाद जल्द से जल्द सिलेंडर की होम डिलीवरी कराने को कहा गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


