मोहनपुरी में महिलाओं ने स्मार्ट मीटर उखाड़ बिजलीघर पर फेंके
मोहनपुरी इलाके में प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ गया है। महिलाओं ने मीटर उखाड़कर बिजलीघर में प्रदर्शन किया और पुराने पोस्टपेड मीटर लाने की मांग की। उनका आरोप है कि स्मार्ट मीटरों के कारण बिल अधिक आ रहे हैं और रिचार्ज जल्दी खत्म हो रहा है।
प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को मोहनपुरी इलाके में प्रीपेड मीटर से परेशान महिलाओं ने अपने-अपने घरों पर लगे स्मार्ट मीटर उखाड़ लिये और तारों को सीधे जोड़कर बिजली चालू कर ली। शाम को महिलाएं घरों से उखाड़े गए मीटरों के साथ नई मोहनपुरी स्थित बिजलीघर पहुंची और जोरदार प्रदर्शन करते हुए पार्षद उत्तम सैनी की मौजूदगी में मीटरों को बिजलीघर परिसर में फेंक दिया। महिलाओं ने कहा कि उनके पुराने पोस्टपेड मीटर लेकर आना, अन्यथा कोई अफसर-कर्मचारी उनके मोहल्ले में न आए, वरना वह बंधक बना लेंगी। सोमवार सुबह से ही मोहनपुरी इलाके में स्मार्ट प्रीपेड मीटरों से परेशान महिलाओं ने एकत्रत होकर हंगामा शुरू कर दिया था।
महिलाओं ने मोहल्ले में अपने-अपने घरों पर लगे स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को उखाड़ दिया। उनका कहना था कि एक महीने में हजारों का रिचार्ज करने के बाद भी बिल माइनस में आ रहा है। उन्हें बार-बार रिचार्ज कराना पड़ रहा है। आरोप है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने के बाद अनाप-शनाप बिल आ रहे हैं। रिचार्ज जल्दी खत्म हो रहा है।एक सप्ताह से आंदोलनरत हैं महिलाएंमोहनपुरी इलाके की महिलाएं पिछले एक सप्ताह से स्मार्ट मीटरों को लेकर आंदोलनरत हैं। अधीक्षण अभियंता शहर के घेराव, तहसील दिवस में हंगामे के बाद ऊर्जा भवन पर आक्रोश के साथ विरोध प्रदर्शन कर चुकी हैं। एमडी रवीश गुप्ता से वार्ता के बाद मोहनपुरी बिजलीघर पर लगे शिविर में महिलाओं ने हंगामा कर दिया था। अफसरों को बंधक बनाने के साथ चूड़ियां भेंट कर दी थी।मीटरों को उखाड़ना गैरकानूनी, बीच का कोई रास्ता निकालेंगे : रजनीकांत मिश्रामुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम रजनीकांत मिश्रा ने कहा कि उपभोक्ताओं द्वारा मीटरों को उखाड़ना गैरकानूनी है। उपभोक्ता कानून हाथ में न लें। मीटर को लेकर निर्णय शासन स्तर पर होना है, थोड़ा धैर्य रखें। सब्र से काम लें। मीटरों को उखाड़े नहीं, बल्कि लगे रहने दें। एक कमांड के जरिए इन्हीं मीटरों को पोस्टपेड-प्रीपेड में बदला जा सकता है। मीटर को लेकर भ्रांतियां हैं। उपभोक्ताओं को कोई शिकायत है तो वह आएं और जांच कराकर हम समाधान कराएंगे। मीटर न तेज चलता है और न ही अन्य कोई दिक्कत है। बस प्रीपेड मीटर को एडवांस रिचार्ज करना होगा। इसकी आदत बनानी होगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


