पाइपलाइन डालने को लेकर ठेकेदारों में विवाद, तहसील रोड का निर्माण रुका
Meerut News - सरधना तहसील रोड के निर्माण से पहले पाइपलाइन डालने को लेकर ठेकेदारों में विवाद हो गया। जल निगम और सड़क निर्माण एजेंसी के बीच नोकझोंक हुई। पालिका अध्यक्षा पति ने दोनों पक्षों को समझाया और जल निगम से काम जल्द पूरा करने को कहा। वर्तमान में सड़क निर्माण कार्य पाइपलाइन डालने तक रुका हुआ है।

सरधना तहसील रोड के निर्माण से पहले पाइपलाइन डालने को लेकर मंगलवार को दोनों ठेकेदारों में विवाद हो गया। सड़क निर्माण एजेंसी और जल निगम की टीम आमने-सामने आ गई, जिसके चलते निर्माण कार्य रोकना पड़ा। मौके पर पहुंचे पालिका अध्यक्षा पति ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। साथ ही जल निगम के ठेकेदार को जल्द से जल्द कार्य पूरा कर सड़क को पहले जैसे ही स्थित में करने के लिए कहा। इस बात पर सहमती बन गई। फिलहाल सड़क निर्माण कार्य पाइप डलने तक रूक गया है। बता दें, कि तहसील रोड पर सीसी सड़क का निर्माण प्रस्तावित है।
इसके लिए सड़क निर्माण एजेंसी ने करीब तीन सप्ताह पूर्व सड़क पर पत्थर और डस्ट डालकर बेस तैयार कराया था, ताकि भविष्य में सड़क धंसने की समस्या न हो। आरोप है कि सीसी सड़क निर्माण शुरू होने से ठीक पहले जल निगम के ठेकेदार ने बिना अनुमति के पाइपलाइन डालने के लिए जेसीबी मशीन से तैयार बेस उखाड़ दिया। मंगलवार को जानकारी मिलने पर सड़क निर्माण एजेंसी के ठेकेदार मौके पर पहुंचे और बिना सूचना सड़क उखाड़े जाने का विरोध करते हुए जल निगम का कार्य रुकवा दिया। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। विवाद बढ़ता देख चेयरपर्सन पति निजाम अंसारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। उन्होंने जल निगम के ठेकेदार को पाइपलाइन का कार्य जल्द से जल्द पूरा कर सड़क को पहले जैसी स्थिति में तैयार करने के लिए कहा। जिससे वह मान गए। फिलहाल सड़क निर्माण कार्य कुछ दिन के लिए रुक गया है। पाइपलाइन डलने के बाद कार्य शुरू होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


