Congress Strengthens Its Presence in Meerut with New District and City Officials कांग्रेस को मजबूत करें, देश में फिर लौटेगी विचारधारा: नरवाल, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsCongress Strengthens Its Presence in Meerut with New District and City Officials

कांग्रेस को मजबूत करें, देश में फिर लौटेगी विचारधारा: नरवाल

Meerut News - दिल्ली रोड स्थित चैंबर ऑफ कामर्स सभागार में कांग्रेस के नए पदाधिकारियों का पद्भार ग्रहण व संकल्प समारोह हुआ। प्रदीप नरवाल ने कहा कि देश को कांग्रेस की विचारधारा की आवश्यकता है। नवनियुक्त पदाधिकारियों...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSun, 6 July 2025 04:37 AM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस को मजबूत करें, देश में फिर लौटेगी विचारधारा: नरवाल

दिल्ली रोड स्थित चैंबर ऑफ कामर्स सभागार में कांग्रेस के जिला, महानगर पदाधिकारियों का पद्भार ग्रहण व संकल्प समारोह हुआ। कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा आज देश को कांग्रेस की विचारधारा की आवश्यकता है। मेरठ जैसे ऐतिहासिक जिले में कांग्रेस का मजबूत होना प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, जिलाध्यक्ष गौरव भाटी ने की। संचालन बदरुद्दीन कुरैशी, पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने किया। विशाल वशिष्ठ, प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा, जाहिद अंसारी, यूसुफ कुरैशी, कृष्ण कुमार किशनी, सलीम खान, मोनिंदर सूद वाल्मीकि, जगदीश शर्मा, बाबू चमन लाल, हरीश त्यागी, नसीम कुरैशी रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।