मेरठ: कांग्रेस सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के साथ, करेगी पूरी मदद: अजय राय

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पार्टी शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के साथ खड़ी है। उनकी हर तरह से कांग्रेस मदद करने को तैयार है। जरूरत पड़ी तो कानूनी सहायता भी दिलाएंगे।

मेरठ: कांग्रेस सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के साथ, करेगी पूरी मदद: अजय राय

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पार्टी शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के साथ खड़ी है। उनकी हर तरह से कांग्रेस मदद करने को तैयार है। जरूरत पड़ी तो कानूनी सहायता भी दिलाएंगे।

हिन्दुस्तान के साथ फोन पर बातचीत में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आवास विकास परिषद के अधिकारियों द्वारा 44 भवनों पर सीलिंग की की गई कार्रवाई एवं सैकड़ों भवनें पर कार्रवाई की लटकी तलवार पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के साथ खड़ी है। जो भी मदद होगी, कांग्रेस व्यापारियों के बीच रहेगी और उनकी मदद करने का काम करेगी। सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों पर आए संकट को लेकर पार्टी के शीर्ष नेताओं को भी अवगत कराया जा रहा है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

उन्होंने कहा कि मेरठ के जनप्रतिनिधियों को पीड़ित व्यापारियों के बीच जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरठ ही नहीं प्रदेश के दूसरे इलाकों में भी विपदा आने की स्थिति में भाजपा नेता लोगों का साथ छोड़ जाते हैं। दूर तक नजर नहीं आते हैं, ऐसा ही मेरठ में भी हो रहा है। भाजपा सिर्फ वोटो की राजनीति करने में जुटी है। उन्हें आम जनता के दुख और दर्द से कोई लेना देना नहीं है। दूसरी ओर, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों की बात की है। उन्हें कानूनी मदद की जरूरत पड़ेगी तो सलमान खुर्शीद से लेकर अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं व्यापारियों की मुलाकात कराकर मदद कराएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।