Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsCongress President Ajay Rai Stopped by Police in Muzaffarnagar Protest
मेरठ: मुजफ्फरनगर जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने खतौली में रोका, झड़प-नोकझोंक

मेरठ: मुजफ्फरनगर जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने खतौली में रोका, झड़प-नोकझोंक

संक्षेप:

Meerut News - कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गुरुवार को मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुए, लेकिन खतौली में पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान कांग्रेसियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। अजय राय ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज है और पुलिस पीड़ित परिवारों से मिलने से रोक रही है। कांग्रेस न्याय के लिए आंदोलन करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ेगी।

Jan 15, 2026 11:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गुरुवार को मेरठ होते हुए मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुए। सिवाया टोल पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव भाटी के नेतृत्व में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का स्वागत किया। इसके बाद कांग्रेसियों का काफिला मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुआ। हालांकि मुजफ्फरनगर में प्रवेश करने से पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कराकर खतौली में उन्हें कांग्रेसियों के काफिले के साथ रोक दिया। इस दौरान कांग्रेसियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प और नोकझोंक हुई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने हिन्दुस्तान के साथ बातचीत में कहा कि प्रदेश में जंगलराज जैसे हालात है। मुजफ्फरनगर के रोहित उर्फ सोनू कश्यप की सरधना क्षेत्र में जिंदा जलाकर निर्मम हत्या कर दी गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस पर मृतक युवक के परिवार का आरोप है कि निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही। दोषियों को बचा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पीड़ित परिवारों से भी पुलिस प्रशासन मिलने से सरकार के इशारे पर रोक रहा है। जो निंदनीय है। ऐसा कभी किसी सरकार में नहीं हुआ कि पीड़ितों से मिलने पर रोक लगाई जाए। मुजफ्फरनगर नहीं ही मेरठ के कपसाड़ में भी लोगों को जाने से रोका जा रहा है। कपसाड़ और ज्वालागढ़ गांवों में प्रशासन ने सिर्फ इसलिए धारा 144 लगा दी और पुलिस फोर्स तैनात कर दी, ताकि वहां कोई न जा सके। सरधना के कपसाड़ में मां की हत्या कर बेटी का अपहरण कर लिया गया था। सरधना के ही ज्वालागढ़ गांव में मुजफ्फरनगर के युवक रोहित उर्फ सोनू कश्यप की जिंदा जलाकर निर्मम हत्या कर गई थी। कहा कि प्रदेश में अपराध और अपराधियों पर सरकार अंकुश नहीं लगा पा रही। अपराधी पकड़े नहीं जा रहे। उल्टे पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका दु:ख बांटने और संवेदनाएं व्यक्त करने जाने वाले लोगों को रोकने पर पुलिस बल प्रयोग किया जा रहा है। इससे साबित होता है कि सरकार के साथ ही पुलिस-प्रशासन तानाशाह पूर्ण रवैया अपनाए हुए है। कांग्रेस के मेरठ पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि पुलिस ने खतौली में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत सभी नेताओं को रोका हुआ है और वापस भेजने के लिए पुलिस-प्रशासन प्रयासरत है। फिलहाल पुलिस और कांग्रेसियों में नोकझोंक हो रही है। कांग्रेसी मुजफ्फरनगर जाने की जिद पर अड़े है और पुलिस का कहना है कि उन्हें मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया जाएगा।