सेंट्रल मार्केट में धरने पर बैठी कांग्रेस नेत्री रीना शर्मा को पुलिस ने हिरासत में लिया

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - धरने पर बैठी कांग्रेस नेत्री रीना शर्मा को पुलिस ने हिरासत में लिया

सेंट्रल मार्केट में धरने पर बैठी कांग्रेस नेत्री रीना शर्मा को पुलिस ने हिरासत में लिया

सेंट्रल मार्केट शास्त्री नगर सेक्टर 2 में महिलाओं के साथ धरने पर बैठी कांग्रेस नेत्री रीना शर्मा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि धरना स्थल पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।महिलाओं के बीच धरना स्थल पर शादी वर्दी में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। धरना स्थल पर हो रही गतिविधियों पर पहली नजर रखी जा रही है। खुफिया एवं पुलिस कर्मियों की सूचना के बाद थाना नौचंदी प्रभारी धरना स्थल पर आए और महिला पुलिसकर्मियों को निर्देशित करके कांग्रेस नेत्र रीना शर्मा को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस कांग्रेस नेत्री को हिरासत में लेकर नौचंदी थाना चली गई।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।