ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठकांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस

कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस

सोमवार को मेरठ जिला कांग्रेस कमेटी ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवनीश काजला के नेतृत्व में ग्राम अरनावली में...

कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस
हिन्दुस्तान टीम,मेरठTue, 29 Dec 2020 03:16 AM
ऐप पर पढ़ें

रोहटा। संवाददाता

सोमवार को मेरठ जिला कांग्रेस कमेटी ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवनीश काजला के नेतृत्व में ग्राम अरनावली में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव कांग्रेस प्रभारी मेरठ डॉ. शोएब रहे। इस दौरान वरिष्ठ जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं का सम्मान समारोह किया।

वहीं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर रोहटा ब्लॉक से किसान संदेश यात्रा का आरंभ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने किसान बचाओ देश बचाओ के नारे के साथ हाथों में बैनर तख्ती लेकर तीनों कृषि कानून बिल को वापस लेने की मांग की। ये पदयात्रा पूरे गांव से होते हुई सिंधावली जाकर समाप्त हुई। अध्यक्षता रोहटा ब्लॉक के अध्यक्ष ओंकार शर्मा एवं मोहित सांगवान ने की। इस दौरान महेंद्र शर्मा, पंडित नवनीत नागर, मतीन रजी, आसाराम, राकेश कुशवाह, सलीम अख्तर, तेजपाल डाबका, सीमा जाटव, अरविन्द तालियान, विनोद सोनकर, रीमा शर्मा, अमित शर्मा आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें